फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sample reports of six medicines failed in last six months in noida

जांच में छह दवाएं फेल: नोएडा में लिए गए 118 दवाओं के सैंपल, 40 की रिपोर्ट बाकी

Sun, 12 Oct 2025 07:52 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 12 Oct 2025 07:52 AM IST
सार

नोएडा में औषधि विभाग की ओर से बीते छह माह में 118 दवाओं के सैंपल लिए गए, जिसमें 72 मानक के अनुरूप पाए गए। वहीं 6 दवाएं जांच में फेल हो गईं। ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह के मुताबिक औषधि विभाग की ओर से दवाओं की लगातार जांच की जाती है।
 

विज्ञापन
sample reports of six medicines failed in last six months in noida
सांकेतिक

विस्तार

राजस्थान और मध्य प्रदेश में कफ सिरप के कारण हुई बच्चों की मौत के बाद अन्य दवाओं की गुणवत्ता चर्चा का विषय बनी हुई है। औषधि विभाग की ओर नोएडा में बीते छह माह में 118 दवाओं के सैंपल लिए गए, जिसमें 72 मानक के अनुरूप पाए गए। वहीं 6 दवाएं जांच में फेल हो गईं। अभी 40 सैंपलों की रिपोर्ट बाकी है। फेल होने वाली दवाओं की संबंधित कंपनी पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन

सभी सैंपल भेजे गए गोरखपुर स्थित लैब
ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह के मुताबिक औषधि विभाग की ओर से दवाओं की लगातार जांच की जाती है। जिले के अलग-अलग मेडिकल स्टोरों से अप्रैल से सितंबर तक 118 दवाओं की जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। इसमें टैबलेट, कैप्सूल और सिरप और मरहम शामिल थे। जांच के लिए सभी सैंपल गोरखपुर स्थित लैब में भेजे गए थे। औषधि विभाग को अब तक 78 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। इसमें 72 दवाएं मानक के अनुरूप सही थीं जबकि 6 दवाएं मानकों पर फेल हो गईं। इसके बाद दो कंपनियों पर मुकदमा दायर किया गया है। इस बीच दो केस हेडक्वार्टर रेफर कर दिए गए हैं। वहीं दो अन्य मामलों में अभी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन में 25 कफ सिरप के सैंपल  लिए 
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि कफ सिरप का मामला सामने आने  के बाद शहर के मेडिकल स्टोरों में कफ सिरप के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। छह अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक जिले में 25 कफ सिरप के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। सैंपल पहले लखनऊ भेजे जाते थे, लेकिन अब गोरखपुर भेजे जाते हैं। जहां से  रिपोर्ट आने में दो माह लग जाता है। 

विज्ञापन

डॉक्टर और फार्मासिस्ट को विशेष ध्यान देने की जरूरत 
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित कुमार ने बताया कि बच्चों को सर्दी, खांसी या अन्य समस्या होने पर जब डॉक्टर कफ सिरप लिखते हैं तो उन्हें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि जो सॉल्ट लिख रहे हैं, वह बच्चों के लिए सही है या नहीं। मेडिकल स्टोर पर बैठे फार्मासिस्ट उस दवा का नाम सही से समझ सकें और वही दवा उपलब्ध कराएं जो लिखी गई हो। किसी भी हाल में दवा बदलनी नहीं चाहिए। 

इन दवाओं के सैंपल हुए फेल 
औषधि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फेल हुई दवाओं में मुख्य रूप से डीआरएस कैप्सूल, ओन्डेनसेट्रॉन टैबलेट, एमोक्सीसिलिन टैबलेट शामिल हैं। इसमें डीआरएस कैप्सूल पेट की समस्या और गैस के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा ओन्डेनसेट्रॉन टैबलेट उल्टी के लिए और एमोक्सीसिलिन टैबलेट एंटीबायोटिक है जो अलग-अलग बीमारी में या इंफेक्शन होने पर दी जाती है। 

नोएडा की कंपनी पर उठे थे सवाल 
देश में निर्मित कप सिरप के सेवन से 2022 में उज्बेकिस्तान में कथित रूप से 18 बच्चों की मौत का मामला सामने आया था। इसमें नोएडा सेक्टर-67 स्थित दवा बनाने वाली कंपनी पर कार्रवाई की गई थी। इस दौरान दवाओं के सैंपल भी लिए गए थे और कंपनी का ड्रग लाइसेंस भी रद्द किया गया था। ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह का कहना कि यह मामला अभी कोर्ट में चल रहा है और कंपनी अभी बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed