फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Runners will show their speed in Noida Stadium on the second Sunday of every month

Noida News: हर माह के दूसरे रविवार को नोएडा स्टेडियम में रफ्तार दिखाएंगे धावक

Sat, 09 Aug 2025 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Runners will show their speed in Noida Stadium on the second Sunday of every month
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। अब हर माह के दूसरे रविवार को नोएडा स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता होगी। तीन श्रेणियों में होने वाली प्रतियोगिता में सभी की भागीदारी पूरी तरह निःशुल्क होगी। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।


सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में आशा स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि हर महीने के दूसरे रविवार को दौड़ प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय लिया गया है। धावकों के लिए अलग-अलग आयु वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। श्रेणियों में अंडर-8 के लिए 400 मीटर दौड़, अंडर-14 के लिए 800 मीटर दौड़ और ओपन कैटेगरी के लिए 3000 मीटर दौड़ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं में छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए और लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 7 से इसकी शुरुआत होगी, जहां सभी तरह की कैटेगिरी के बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन



आयोजन के लाभ और पुरस्कार

प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों का प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। उन्हें सिर्फ अपना पंजीकरण कराना होगा। वहीं प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि इससे शहर के धावकों को नया मंच मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed