फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rudra Singh shines in baseball, making a name for himself at the national level

Noida News: बेसबॉल में चमके रुद्र सिंह, राष्ट्रीय स्तर पर भी बना रहे पहचान

Sun, 26 Oct 2025 01:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 26 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Rudra Singh shines in baseball, making a name for himself at the national level
रुद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिले की न्यू मुखीजा कॉलोनी के 16 वर्षीय रुद्र सिंह ने बेसबॉल खेल में अपने शानदार खेल के दम पर न सिर्फ जिले बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। कम उम्र में ही रुद्र ने कई उपलब्धियां अपने नाम कर ली हैं और अब रुद्र ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। आने वाले फरवरी महीने में रुद्र दिल्ली में आयोजित होने वाली अंडर-17 स्कूली नेशनल बेसबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं। रुद्र की मेहनत, लगन और उनके कोच व चाचा विजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
रुद्र ने अब तक बेसबॉल में जिला स्तर पर छह स्वर्ण पदक, राज्य स्तर पर चार स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल किए हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी वे एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीत चुके हैं। यह उपलब्धियां उनके संघर्ष और लगातार मेहनत का नतीजा हैं। रुद्र के पिता सुरेंद्र सिंह आर्मी में स्पोर्ट्स कोच के पद पर कार्यरत हैं जबकि मां देवी रानी गृहिणी हैं। रुद्र सिंह इस समय शहर के एक प्राइवेट स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र हैं। अपनी पढ़ाई के साथ-साथ वे खेल में भी संतुलन बनाए रखते हैं।
विज्ञापन

रुद्र के कोच उनके चाचा विजेंद्र सिंह उनको बचपन से ही बेसबॉल की बारीकियां सिखा रहे हैं। विजेंद्र सिंह ने बताया कि रुद्र बचपन से ही बेसबॉल में रुचि दिखानी शुरू कर दी थी। परिवार ने भी हर कदम पर रुद्र का पूरा साथ दिया। रुद्र में शुरू से ही खेल को लेकर अनुशासन और समर्पण रहा है। रुद्र रोज अभ्यास के लिए समय निकालते हैं। रुद्र ने बताया कि हर टूर्नामेंट के साथ उनका आत्मविश्वास और अनुभव बढ़ता गया। उनके कोच और परिवार ने उनको कभी हारने नहीं दिया। वे आगे जाकर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना चाहता है। फिलहाल उनका पूरा ध्यान फरवरी में होने वाली अंडर-17 नेशनल बेसबॉल प्रतियोगिता पर है। इसके लिए रोजाना तीन से चार घंटे अभ्यास कर रहे हैं और फिटनेस पर विशेष ध्यान देते हैं। उनका लक्ष्य इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed