{"_id":"656a3faf0beeaf48f3078e95","slug":"rs-228-lakh-withdrawn-from-the-account-of-former-lieutenant-governor-of-ladakh-grnoida-news-c-1-gnd1002-1168047-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख के पूर्व उपराज्यपाल के खाते से 2.28 लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख के पूर्व उपराज्यपाल के खाते से 2.28 लाख रुपये निकाले
विज्ञापन
लद्दाख के पूर्व उपराज्यपाल के खाते से 2.28 लाख निकाले
- तीन बार में निकाली रकम, रुपये निकालने का एसएमएस आने पर मिली जानकारी, केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने पूर्व रक्षा सचिव व लद्दाख के पूर्व उपराज्यपाल राधाकृष्ण माथुर के खाते में सेंध लगाकर 2.28 लाख रुपये निकाल लिए। फोन पर इंटरनेट बैकिंग से पैसे निकाले जाने का एसएमएस आने पर उन्हें इसकी जानकारी मिली। सेक्टर-126 कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-126 कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में जेपी विशटाउन के कालिस्पो कोर्ट टावर एक निवासी राधाकृष्ण माथुर ने कहा है कि दिल्ली के निर्माण भवन स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में उनका खाता है। इसी खाते से वह नकदी संबंधित लेनदेन करते हैं। इसी 17 नवंबर को उनके खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर 2.28 लाख रुपये निकाल लिए गए। फोन पर पैसे निकाले जाने के संदेश आने पर उन्होंने बैंक से शिकायत की। जहां से उन्हें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर तीन बार में पैसे निकाले जाने की जानकारी दी गई। पहली बार में खाते से 1.34 लाख रुपये, उसके कुछ देर बार 33 हजार और तीसरी बार में 59800 रुपये निकाले गए।पूर्व उपराज्यपाल ने कहा कि जिस वक्त उनके अकाउंट से पैसे निकाले गए उस दौरान उन्होंने इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग नहीं किया। फिलहाल उन्होंने इंटरनेट बैंकिंग बंद करा दी है। साइबर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
एसीपी रजनीश वर्मा ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। जिस खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है पुलिस उन खातों की जानकारी जुटा रही है। इस मामले में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की भी नजर है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।