फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   road rage in noida car was mounted on young man seriously injured

नोएडा में रोडरेज: पहले कार में पीछे से मारी टक्कर, विरोध पर युवक को उड़ाया

Sun, 01 May 2022 04:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 May 2022 04:08 PM IST
विज्ञापन
road rage in noida car was mounted on young man seriously injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास शुक्रवार देर रात एक कार ने दूसरी को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों कार चालकों में बहस हो गई। आरोप है कि विरोध करने पर टक्कर मारने वाले कार सवार पांच लोगों ने दूसरी में सवार दो लोगों से मारपीट की और तीसरे युवक को टक्कर मारकर फरार हो गए। परिजनों ने सेक्टर-39 थाने में मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सेक्टर-20 निवासी दिवाकर मोटवानी दोस्तों हिमांशु और मनिंदर के साथ कार में सोनीपत जा रहे थे। महामाया फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार नेे उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद दिवाकर ने कार को रुकवाकर विरोध किया तो दोनों पक्षों में बहस होने लगी। 
विज्ञापन


आरोप है कि कार में सवार पांच लोगों ने तीनों दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी कार में सवार होकर दिवाकर को टक्कर मारते हुए फरार हो गए। दिवाकर को सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। पीड़ित युवक के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की स्कूटी सहित दो लुटेरे दबोचे
सेक्टर-126 थाना पुलिस ने असगरपुर टी प्वाइंट पुश्ता के पास से शनिवार को मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पल्ला रोड़ फरीदाबाद निवासी बंटी और जीटा-1 ग्रेटर नोएडा निवासी मोहित के रुप में हुई है। आरोपी चोरी की स्कूूटी से राहगीरों से मोबाइल लूटते थे। आरोपियों के पास से लूटे गए पांच मोबाइल, चोरी की स्कूटी, एक तमंचा बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed