फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rewarded criminal of Ravi Kana gang arrested

Noida News: रवि काना गिरोह का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2024 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
Rewarded criminal of Ravi Kana gang arrested
- स्क्रैप माफिया की गाड़ी भी चलाता था, 25 हजार का इनामी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर


ग्रेटर नोएडा। स्वॉट टीम और पुलिस ने स्क्रैप माफिया रवि काना गिरोह के बदमाश अमर सिंह को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार रात को थाना बीटा-2 के एटीएस गोल चक्कर से गिरफ्तार अमर सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित था। वहीं गिरोह का सरगना रवि काना और सहयोगी काजल अभी भी फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर ओमीक्रॉन-1ए निवासी अमर सिंह स्क्रैप माफिया रवि का विश्वसनीय था। वह रवि की गाड़ी भी चलाता था। साथ ही गाड़ी को चौराहों पर खड़ा करके स्क्रैप और सरिया से लदे ट्रकों को निकलवाने का काम करता था। अमन गिरोह के बदमाशों के साथ मिलकर निर्माणाधीन साइटों पर जाने वाले सरिया के ट्रकों को रोक लेता था। चालक से मिलीभगत कर या डरा-धमकाकर सरिया उतरवा लेता था। इसके अलावा साइट मैनेजर को डरा धमकाकर स्टाॅक बुक में पूरा वजन अंकित करा देता था। जबकि उतारे गए सरिया को बाजार भाव से व्यापारियों को बेचता था।
विज्ञापन

अहम है कि जनवरी 2024 में सरगना रवि सहित गैंग के 16 सदस्यों के खिलाफ थाना बीटा-2 में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक गिरोह के राजकुमार नागर, अनिल नागर, आजाद नागर, विकास नागर, विक्की, अफसार, राशिद अली, प्रहलाद व महकी नागर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed