फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Revenue Bar Association elections to be held after 15 February

Noida News: 15 फरवरी के बाद होगा रेवेन्यू बार एसोसिएशन का चुनाव

Sat, 15 Nov 2025 02:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Revenue Bar Association elections to be held after 15 February
रेवेन्यू बार एसोसिएशन का चुनाव 15 फरवरी 2026 के बाद कराया जाएगा। यह जानकारी रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बार काउंसिल आफ इंडिया द्वारा जारी एक पत्र का हवाला देते हुए दी है।
विज्ञापन





रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा 25 अक्तूबर 2025 को जारी पत्र में उत्तर प्रदेश के समस्त जिला एवं तहसील बार एसोसिएशन को निर्देशित किया गया है कि 15 नवंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 के मध्य चुनाव नहीं कराया जाएगा। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने भी एक नवंबर को उत्तर प्रदेश के बार संघों को पत्र जारी किया है। जिसमें बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि तहसील हाथरस में भी चुनाव 15 फरवरी 2026 के उपरांत ही कराया जाएगा। इसलिए कोई भी व्यक्ति किसी भी भ्रम में न रहें। इस दौरान अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी, सचिव जेपी शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राकेश चौधरी, कोषाध्यक्ष जोधपाल सिंह, अजय शर्मा, मीडिया प्रभारी शशांक पचौरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed