फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   restaurante was serving liquior without license

इंपरफेक्टो रेस्तरां में बिना लाइसेंस परोसी जा रही थी शराब

Thu, 12 Dec 2019 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
restaurante was serving liquior without license
सेक्टर-168 स्थित इंपरफेक्टो रेस्तरां में कार्रवाई करती पुलिस ।
इंपरफेक्टो रेस्तरां में बिना लाइसेंस परोसी जा रही थी शराब
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-168 स्थित इंपरफेक्टो रेस्तरां में बिना लाइसेंस शराब परोसी जा रही थी। मंगलवार रात को एक्सप्रेसवे पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने रेस्तरां पर छापा मारा। मौके से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। पुलिस ने रेस्तरां के मैनेजर नेहरू नगर दिल्ली निवासी विक्रांत और एक सहायक गढ़ी शाहदरा निवासी अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रेस्तरां के मालिक के बारे में पता लगा रही है।
कोतवाली एक्सप्रसेवे के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार आधी रात को सूचना पर सेक्टर-168 स्थित इंपरफेक्टो रेस्तरां पर छापा मारा गया। वहां पर बिना लाइसेंस के लोगों को शराब परोसी जा रही थी। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम के पहुंचते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने ग्राहकों को जाने दिया। पुलिस ने मौके से शराब परोसते मैनेजर और सहायक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

117 लीटर बीयर और 34 बोतल शराब बरामद
पुलिस का कहना है कि रेस्तरां में अलग-अलग ब्रांड की शराब व बीयर परोसी जा रही थी। रेस्तरां अलग लुक से बनाया गया था और ग्राहक अपने अपने सुविधा के मुताबिक बैठे हुए थे। मौके से 117 लीटर बीयर और 34 शराब की बोतलें मिली है। एसएचओ भुवनेश कुमार ने बताया कि रेस्तरां संचालक लाइसेंस के नाम पर खेल करते हैं। दरअसल दो दिन का लाइसेंस लेते हैं और तीन-चार दिन उसी लाइसेंस पर शराब परोसते हैं। इससे शासन को काफी राजस्व का नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed