फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents of societies troubled by low voltage and tripping

Noida News: लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से परेशान रहे सोसाइटियों के निवासी

Mon, 17 Jun 2024 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
Residents of societies troubled by low voltage and tripping
- ग्रेनो वेस्ट की 10 से अधिक सोसाइटियो में तीन घंटे रही समस्या, कई बार अटकी लिफ्ट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ज्यादातर सोसाइटियों में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या का सामान करना पड़ा। सोमवार सुबह करीब तीन घंटे तक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं चल सके। कई बार लिफ्ट अटकी। निवासियों ने एनपीसीएल से शिकायत की लेकिन उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। वहीं एनपीसीएल के मुताकिब ट्रांसमिशन लाइन से ही लो-वोल्टेज की समस्या के कारण ट्रिपिंग हुई। जो कुछ समय बाद सामान्य हो गई।

ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे से लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या शुरू हुई। इको विलेज तीन, अजनारा होम्स, पंचशील ग्रींस वन, इको विलेज-2, ऐस एस्पायर समेत 10 से अधिक सोसाइटियों में लो-वोल्टेज से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं चल सके। गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से एसी और पंखे नहीं चल सके। ट्रिपिंग के कारण उपकरण को बंद कर दिया गया। लिफ्ट भी अटकी। इस कारण काफी जगह लोगों ने लिफ्ट का प्रयोग करने से परहेज किया।
विज्ञापन

कई घंटे परेशान होने के बाद निवासियों ने एनपीसीएल में शिकायत की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। दोपहर बाद तक समस्या रही। वहीं एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा का कहना है कि यूपीपीटीसीएल की ट्रांसमिशन लाइन में दिक्कत थी। इस कारण लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या रही। एनपीसीएल के स्तर पर फॉल्ट नहीं था। करीब तीन घंटे बाद आपूर्ति सामान्य हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अरिहंत आर्डेन की लाइन में फाल्ट, छह और सोसाइटियों में परेशानी

ग्रेनो वेस्ट की अरिहंत आर्डेन सोसाइटी में सोमवार शाम बिजली की लाइन में फॉल्ट हो गया। सोसाइटी के बाहर लगा ट्रांसफॉर्मर ट्रिप कर गया। इस कारण आसपास की आम्रपाली लेजर वैली, इको विलेज वन, पंचशील हायनिश, स्टेलर जीवन, वैलेंसिया होम्स समेत अन्य सोसाइटी की आपूर्ति भी बंद हो गई। आपूर्ति बंद होने के बाद जनरेटर शुरू किया गया, लेकिन उससे सभी विद्युत उपकरण नहीं चले। करीब एक घंटे तक इन सोसाइटियों के निवासी परेशान रहे। शिकायत पर एनपीसीएल की टीम मौके पर पहुंची और अरिहंत आर्डेन सोसाइटी को अलग कर बाकी सोसाइटी की आपूर्ति शुरू की। अरिहंत आर्डेन सोसाइटी की एओए के अध्यक्ष लोकेश त्यागी का कहना है कि सोसाइटी में फॉल्ट से कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। बाद में अन्य लाइन से आपूर्ति को सामान्य कर दिया गया।
कोट

दिन में अचानक वोल्टेज काफी कम हो गया। लगा कि विद्युत उपकरण फूंक जाएंगे। तत्काल स्विच ऑफ किया। सोसाइटी में दिन और रात में बिजली ट्रिपिंग की समस्या है। एनपीसीएल इसका समाधान नहीं कर रहा है। - मो. शोएब, निवासी पंचशील ग्रींस वन



हर बार गर्मी में ट्रिपिंग की समस्या काफी रहती है। इस बार भी काफी समस्या झेलनी पड़ रही है। सोमवार को दिन में कई बार ट्रिपिंग हुई। उससे घर से ऑफिस का काम करने वाले लोगों को समस्या हुई। एनपीसीएल को इस संबंध में सूचना देनी चाहिए थी। - मृत्युंजय झा, निवासी इको विलेज-3 सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed