{"_id":"6aae8f442bdd6cafef0b6dba","slug":"residents-of-sector-22d-will-soon-get-roadways-bus-service-noida-news-c-491-1-rgh1002-10618-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर-22डी के लोगों को जल्द मिलेगी रोडवेज बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर-22डी के लोगों को जल्द मिलेगी रोडवेज बस सेवा
विज्ञापन
-रोडवेज अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर निवासियों से की बातचीत
यमुना सिटी। सेक्टर-22डी के निवासियों को जल्द ही रोडवेज बस सेवा मिलने की उम्मीद है। शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर बस संचालन को लेकर स्थानीय लोगों से बातचीत की। इस दौरान बस के रूट और आवागमन व्यवस्था पर चर्चा हुई।
सेक्टर-22डी के निवासी लंबे समय से सार्वजनिक परिवहन की मांग कर रहे हैं। शनिवार को रोडवेज अधिकारी प्रदीप यादव ने स्टाफ के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद सेक्टर की वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी समेत अन्य निवासियों के साथ बैठक की।अधिकारियों ने बताया कि 21 सितंबर को बस के आने-जाने की समय-सारणी उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है। निवासियों ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं होने से उन्हें लंबे समय से आवागमन में परेशानी हो रही थी। बस सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। बैठक में समर्पित आर्या, शशांक श्रीवास्तव, सौरभ शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो