फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents of Noida and Greater Noida consumed liquor worth Rs 45 crore in three days

UP: नोएडा और ग्रेनो के लोगों ने तीन दिन में गटकी 45 करोड़ रुपये की शराब, 1.80 लाख लीटर पी गए अंग्रेजी दारू

Thu, 05 Mar 2026 08:30 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Thu, 05 Mar 2026 08:30 PM IST
सार

होली के त्योहार पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 45 करोड़ रुपये की शराब बिकी। यह पिछले साल से 10 करोड़ रुपये अधिक है। 1, 2 और 3 मार्च को हुई इस बिक्री से सरकार को 33 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।

विज्ञापन
Residents of Noida and Greater Noida consumed liquor worth Rs 45 crore in three days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों ने होली के त्योहार पर रंगों के साथ-साथ 45 करोड़ रुपये का जाम भी छलकाया है। जो पिछले साल से 10 करोड़ रुपये अधिक रहा है। सबसे अधिक देशी मदिरा बिकी है। जबकि गर्मी में ठंडक लेने के लिए बियर भी जमकर खरीदी गई है। वहीं अंग्रेजी के शौकीन भी कम नहीं हैं। तीन दिन में 1.80 लाख लीटर अंग्रेजी शराब गटक ली। वहीं इस बार होली पर शराब की बिक्री से सरकार को 33 करोड़ का राजस्व भी मिला है। 

विज्ञापन


होली के त्योहार पर रंगों के साथ शराब की मांग भी काफी रहती है। इसको लेकर आबकारी विभाग और लाइसेंस धारक भी पूरी तैयारी रखते हैं। होली के दिन 4 मार्च को दुकानें बंद रही थीं, लेकिन इस बार एक, दो और तीन मार्च को दुकानों पर काफी भीड़ रही थी। इन तीन दिनों में जिले के लोगों ने 45 करोड़ की शराब खरीदी। इससे सरकार को 33 करोड़ का राजस्व मिला है। तीन दिन में 2.70 लाख लीटर बियर, 3.12 लाख लीटर देशी और 1.80 लाख लीटर अंग्रेजी शराब बिकी है। जिले में 7.50 लाख से अधिक शराब बिकी है। 

विज्ञापन

पिछली होली पर 35 करोड़ की बिकी थी शराब
पिछले साल की होली पर भी दुकानों पर काफी भीड़ रही थी। तब तीन दिन में करीब 35 करोड़ की शराब बिकी थी। इसमें से 27 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को मिला था। तब देशी शराब 1.50 लाख लीटर, अंग्रेजी शराब 1.25 लाख लीटर खरीदी गई थी। जबकि गर्मी के कारण बियर की बिक्री 3.25 लाख लीटर बिकी थी। हर साल होली पर करीब 10 करोड़ रुपये की अधिक शराब खरीदी जा रही है। 

दिवाली पर होली से अधिक रही बिक्री
होली पर रंगों के साथ शराब की मांग अधिक रहती है, लेकिन उसके बाद भी पिछले साल की दिवाली से शराब की बिक्री कम रही। पिछले साल दिवाली पर जिले में 55 करोड़ की शराब खरीदी गई थी। इसका मुख्य कारण दिवाली पर उपहार देना रहा। तब सबसे अधिक अंग्रेजी शराब बिकी थी। उपहार में विदेशी शराब की अधिक मांग रही थी। 

होली पर करीब 45 करोड़ की शराब बिकी है। यह बिक्री पिछले साल से अधिक रही है। होली पर विभाग को 33 करोड़ का राजस्व मिला है। होली को लेकर सभी जगह पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध था। - सुबोध कुमार श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed