फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents of Ecovillage-2 struggling for every drop of water.

Noida News: ईकोविलेज-2 में बूंद-बूंद पानी को परेशान निवासी

Sat, 19 Sep 2026 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Residents of Ecovillage-2 struggling for every drop of water.
-चार-पांच टावरों में दो दिन से अनियमित जलापूर्ति, टोंटी से जरूरत भर पानी नहीं आ रहा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ईकोविलेज-2 सोसाइटी में चार-पांच टावरों के निवासी दो दिन से पानी की समस्या से परेशान हैं। शुक्रवार से शुरू हुई समस्या शनिवार को भी दूर नहीं हुई। कहीं किचन में पानी आ रहा है तो बाथरूम की सप्लाई बंद है और कहीं स्थिति इसके उलट है। ऐसे में लोगों को घरेलू जरूरतों के लिए पानी जुटाने में परेशानी हो रही है।
निवासी मनोज ने बताया कि कई फ्लैटों में पानी की सप्लाई का कोई तय समय नहीं है। थोड़ी देर पानी आने के बाद फिर बंद हो जाता है। कई लोग बाहर से पानी मंगाकर जरूरत पूरी कर रहे हैं। राजकुमार ने बताया कि मेंटेनेंस प्रबंधन से शिकायत करने पर प्राधिकरण से पर्याप्त पानी नहीं मिलने की बात कही गई। वहीं, निवासियों का आरोप है कि पानी के बिल का भुगतान नहीं होने के कारण भी आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। हालांकि, समस्या की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

बच्चों से लेकर कामकाजी परिवार परेशान-
अनियमित जलापूर्ति का असर बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी परिवारों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि जलापूर्ति बाधित होने का कारण स्पष्ट किया जाए और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। निवासियों के अनुसार सभी टावरों में समस्या एक जैसी नहीं है, लेकिन प्रभावित टावरों में पानी का दबाव और आपूर्ति का समय अनिश्चित बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed