{"_id":"696b92b7d40b63e58709b9a9","slug":"residents-are-volunteering-every-night-to-keep-the-sector-clean-and-beautiful-grnoida-news-c-23-1-lko1064-85455-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर को साफ और सुंदर रखने के लिए रोजाना रात को निवासी कर रहे श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर को साफ और सुंदर रखने के लिए रोजाना रात को निवासी कर रहे श्रमदान
विज्ञापन
- अब तक नोएडा के 28 और ग्रेनो के 15 सेक्टरों की ओर से बताईं गई खूबियां
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। हमारे सेक्टर ओमीक्रॉन-2 में तीन साल से टेंडर की प्रक्रिया नहीं हुई है। आरडब्ल्यूए के सहयोग से सेक्टर में काम कराए जा रहे हैं। निवासी रोजाना रात में 10 से 11 बजे तक श्रमदान करते हैं। जिससे सेक्टर साफ और सुंदर रहे। यह दावा है सेक्टर के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि रविंद्र का। शनिवार को वह अमर उजाला कार्यालय में मेरा सेक्टर सबसे बेहतर प्रतियोगिता में अपने सेक्टर की खूबियां बता रहे थें। उन्होंने कहा कि सेक्टर में 27 पार्क हैं जो जनपद के किसी भी सेक्टर की तुलना में सबसे ज्यादा है।
मेरा सेक्टर सबसे बेहतर के तहत शनिवार को ग्रेटर नोएडा के सात और नोएडा के एक सेक्टर के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने अपनी दावेदारी पेश की। सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय में पहुंचे प्रतिनिधियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से सेक्टरों का रखरखाव, वेस्ट मैनेजमेंट, सिक्योरिटी, हरियाली और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के रिटायर्ड डीजीएम एससी मिश्रा और रिटायर्ड चीफ टाउन प्लानर एससी गौड़ बतौर जज मौजूद रहे। अब तक नोएडा के 28 और ग्रेनो के 15 सेक्टरों की ओर से दावेदारी पेश की जा चुकी है।
शनिवार को प्रेजेंटेशन की शुरुआत गामा-2 से हुई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन नागर ने बताया कि उनके यहां सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही निवासियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। पार्कों के रखरखाव से लेकर उनके सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी आरडब्ल्यूए की ओर से उठाई जा रही है। सेक्टर-36 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ. अजय भाटी ने बताया कि उन्होंने अभी कमान संभाली है। सबसे ज्यादा फोकस वेस्ट मैनेजमेंट, हरियाली और अन्य गतिविधियों पर है। सेक्टर के लोगों को जोड़ने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। वहीं सेक्टर अल्फा-1 के पदाधिकारियों ने वेस्ट मैनेजमेंट पर काम करने का संकल्प जताया।
विज्ञापन
इन सेक्टरों ने दी प्रजेंटेशन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1,गामा-1 और 2,ओमीक्रॉन-2 और 3, सेक्टर-2 और सेक्टर-36 के पदाधिकारियों की ओर से प्रजेंटेशन दी गईं। वहीं नोएडा के सेक्टर-39 के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने भी अपने सेक्टर की खूबियां बताईं।
क्या बोले जज
ग्रेनो के सेक्टरों के पदाधिकारियों की ओर से बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्हें अभी कई क्षेत्रों में जुटना होगा। सफाई से लेकर रखरखाव में युद्ध स्तर पर काम करने होंगे। पदाधिकारियों को आत्मनिर्भर बनने की ओर भी कदम बढ़ाना होगा। - एससी मिश्रा, रिटायर्ड डीजीएम, नोएडा प्राधिकरण
मेरा सेक्टर सबसे बेहतर के जरिये कई सेक्टरों को दूसरों की कार्यप्रणाली जानने का मौका मिला है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों को अभी काफी काम करने की जरूरत है। ग्रेनो के पुराने सेक्टरों की ओर से बेहतर कार्य भी किए गए हैं। यह पहल उन्हें प्रोत्साहित करेगी। - एससी गौड़,रिटायर्ड चीफ टाउन प्लानर