फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents are craving for basic amenities like lift, water and parking

Noida News: लिफ्ट, पानी और पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे निवासी

Sun, 07 Jun 2026 05:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Residents are craving for basic amenities like lift, water and parking
ग्रेटर नोएडा के हेमीस्पेयर सोसाइटी में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सोसाइटी की स
- द हेमिस्फेयर सोसाइटी में अब तक चल रहा काम, निवासियों की जान के साथ हो रहा खिलवाड़
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। लिफ्ट, पानी और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाएं सोसाइटी में नदारद हैं। सोसाइटी में रहने वाले लोग रोजाना मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में खरीदारों को कब्जा दे दिया गया। कभी भी कुछ भी ऊपर से गिरने का खतरा बना रहता है। रविवार को डेल्टा एक मेट्रो स्टेशन के पास स्थित द हेमिस्फेयर सोसाइटी के निवासियों ने अमर उजाला संवाद में यह मुद्दे उठाए।
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में अब तक ओसी और सीसी नहीं मिला है। इसके बाद भी लोगों को कब्जा दे दिया गया। निवासियों को किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिल रही है। निवासियों ने अपने जीवन की मोटी कमाई फ्लैट खरीदने में लगा दी। उसके बाद भी उनके हाथ खाली हैं। निवासियों के मुताबिक सोसाइटी में पार्किंग की सुविधा नहीं है। पार्किंग के लिए रोजाना लोगों के बीच लड़ाई होती है। सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही है। हाल ही में एक मजदूर की जान चली गई थी। उन्होंने मांग कि यदि सोसाइटी में काम चल रहा है तो उसे सुरक्षा मानकों के अनुसार किया जाए। उन्होंने बताया कि लिफ्ट के नहीं चलने पर लोगों को सीढ़ियों का सहारा लेकर जाना पड़ता है। पांच मंजिल तक पहुंचने के लिए 100 से अधिक सीढ़ी चढ़नी पड़ती हैं। एसटीपी की कोई भी व्यवस्था नहीं है। बिल्डर की ओर से फ्लैट देते समय जो वादे किए गए अब तक पूरे नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

खुले में करने पड़ते हैं कार्यक्रम
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में क्लब हाउस तक की सुविधा नहीं है। यदि किसी भी परिवार को कोई कार्यक्रम करना होता है तो उन्हें खुले में करना पड़ता है। बच्चों के लिए पार्क नहीं है। वहीं बिल्डर प्रबंधन का कहना है कि टावर 1, 2 एवं 3 में कब्जा प्राप्त कर चुके लोगों के लिए पर्याप्त पार्किंग सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सोसाइटी में सभी सुविधाएं हैं। निवासियों के आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिफ्ट नहीं होने कारण सीढि़यों से आना-जाना करना मजबूरी है। - प्रमोद कुमार

सोसाइटी में मूलभूत सुविधाएं तक लोगों को नहीं मिल रही हैं। - अनुराग भारद्वाज

लाखों का फ्लैट लेने के बाद भी प्रतिदिन रोना पड़ रहा है। - एसके श्रीवास्तव

पार्किंग की परेशानी बढ़ती जा रही है। सोसाइटी में रोजाना लड़ाई होती है। - डॉ बी शरण

सुरक्षा नियमों को दरकिनार कर सोसाइटी में निर्माणकार्य किया जा रहा है। - अनिल अग्रवाल

बिना ओसी और सीसी मिले ही निवासियों को कब्जा दे दिया गया। - एसके श्रीवास्तव

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed