Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Research at JIPMER on identifying bacteria in the blood within 4 to 6 hours

Noida News: 4 से 6 घंटे में खून का बैक्टीरिया पहचाने पर जिम्स में शोध

Fri, 27 Nov 2026 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Research at JIPMER on identifying bacteria in the blood within 4 to 6 hours
अभी ब्लड कल्चर की रिपोर्ट आने में लगते हैं 48 से 72 घंटे, जनवरी 2028 तक शोध पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन

उदय राज पटेल
ग्रेटर नोएडा। सेप्सिस के मरीजों के लिए हर घंटा कीमती होता है। शरीर में संक्रमण फैलने पर बैक्टीरिया की पहचान में देरी मरीज की जान पर भारी पड़ सकती है। इससे निपटने के लिए ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के वैज्ञानिक नई तकनीक विकसित कर रहे हैं, जिसमें खून के नमूने में संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया की पहचान चार से छह घंटे में करने का लक्ष्य है। अभी पारंपरिक ब्लड कल्चर जांच में इसमें 48 से 72 घंटे लग जाते हैं। शोध सफल रहा तो गंभीर मरीजों के इलाज में बड़ी मदद मिल सकती है।
जिम्स के मेडिकल रिसर्च विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. रवि कुमार चौधरी के अनुसार इस शोध में चुंबकीय नैनोपार्टिकल्स और आधुनिक मॉलिक्यूलर तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (सीएसटीयूपी) से इस परियोजना को आर्थिक सहायता मिली है। तीन साल की इस परियोजना को जनवरी 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वैज्ञानिक ऐसी व्यवस्था तैयार कर रहे हैं जिससे खून में मौजूद बैक्टीरिया को अलग कर उनकी जल्द पहचान की जा सके।
विज्ञापन

150 से अधिक बैक्टीरियल जीन सीक्वेंस का किया गया अध्ययन
डॉ. रवि कुमार चौधरी के अनुसार, शोध के पहले चरण में 150 से अधिक बैक्टीरियल जीन सीक्वेंस का अध्ययन किया जा चुका है। साथ ही 16 लक्ष्य समूहों की पहचान के लिए मॉलिक्यूलर पैनल तैयार किया गया है। इसमें स्टैफिलोकोकस, क्लेबसिएला, ई-कोलाई, स्यूडोमोनास और एसिनेटोबैक्टर जैसे संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया शामिल हैं। तकनीक में विशेष चुंबकीय कणों पर लेक्टिन नामक प्रोटीन की परत चढ़ाई जाएगी। ये कण खून से बैक्टीरिया को पकड़कर एकत्र करेंगे। इसके बाद पीसीआर आधारित जांच से उनके डीएनए की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवजात और आईसीयू मरीजों को मिलेगा फायदा
शोधकर्ता के अनुसार, इस तकनीक का उद्देश्य संक्रमण की पहचान में लगने वाला समय कम करना है। समय से पहले जन्मे नवजात, आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीज और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए यह तकनीक भविष्य में काफी उपयोगी हो सकती है। शोध में एंटीबायोटिक प्रतिरोध से जुड़े जीन की पहचान को भी शामिल किया गया है। इससे बैक्टीरिया में दवाओं के प्रति प्रतिरोध के संकेत पता लगाने में मदद मिल सकती है।

अभी मरीजों पर परीक्षण होना बाकी
फिलहाल वास्तविक मरीजों के खून के नमूनों पर परीक्षण शुरू नहीं हुआ है। अगले चरण में लैब में तकनीक की जांच की जाएगी। इसके बाद जरूरी नैतिक मंजूरी मिलने पर सेप्सिस के 200 से अधिक मरीजों के नमूनों पर इसका परीक्षण करने की योजना है। नई तकनीक की तुलना पारंपरिक ब्लड कल्चर जांच से की जाएगी। इसकी सटीकता और वास्तविक उपयोगिता परीक्षण के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed