फोटो
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों व योगदान को किया याद
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके विचारों और योगदान को याद किया। सेक्टर-116 स्थित भाजपा कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में क्षेत्रीय अण्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्रीय धर्म और पांचजन्य अखबार के माध्यम से देश की सेवा की। उनका मानना था कि आजादी के बाद भारत का विकास भारतीय संस्कृति पर आधारित होना चाहिए। वहीं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद का दर्शन और अंत्योदय का दृष्टिकोण, यानी समाज के अंतिम व्यक्ति को ऊपर उठाना, आज भी भारत के विकास मॉडल को प्रेरित करता है। जिलाध्यक्ष नोएडा महेश चौहान, पूर्व विधायक विमला बाथम, बिजेंद्र नगर, सुषमा सिंह, योगेंद्र चौधरी, राकेश शर्मा, डॉ. बीएस चौहान, विनोद त्यागी, चंदगीराम यादव, डिंपल आनंद, गणेश जाटव, अमित त्यागी, उमेश त्यागी, गिरजा सिंह, पूनम सिंह,महेश अवाना, ओमवीर अवाना, गिरीश कोटनाला, धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्यूरो