{"_id":"61c0c38e61e68c5f1438e523","slug":"registry-clerk-accused-of-taking-bribe-noida-news-noi622464984","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्री क्लर्क पर रिश्वत लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्री क्लर्क पर रिश्वत लेने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना। डेढ़ दर्जन वकीलों ने पुन्हाना तहसील में कार्यरत रजिस्ट्री क्लर्क पर दस्तावेजों का पंजीकरण करने के नाम पर रिश्वत मांगने व बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। सभी वकीलों ने रजिस्ट्री क्लर्क के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए जिला उपायुक्त का लिखित में पत्र भेजा है।
करीब डेढ़ दर्जन अधिवक्ताओं ने जिला उपायुक्त को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि अधिवक्ता तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री पंजीकृत कराते हैं तो रजिस्ट्री क्लर्क रमनदीप सिंह रिश्वत की मांग करता है। रिश्वत ना देने पर दुर्व्यवहार भी करता है। रजिस्ट्रियाें को कई-कई दिनों तक अपने पास रखे रहता है। रिश्वत देने पर ही रजिस्ट्रियों को देता है। जब उससे ऐसा न करने के लिए कहते हैं तो वह कहता है कि मेरी पहुंच बहुत ऊपर तक है। कुछ रिश्वत की राशि ऊपर के अधिकारियों को भी देने का बात करता है। आरोपी रजिस्ट्री क्लर्क यहां तक कहता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। काम कराना है तो दाम दो।
अधिवक्ताओं ने जिला उपायुक्त से मांग की है कि आरोपी रजिस्ट्री क्लर्क के खिलाफ जांच बिठाकर कठोर कार्रवाई की जाए। तहसील कार्यालय को रिश्वत का अड्डा बनने से बचाया जाए।