फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Registration for pink card will start on Bhai Dooj

Noida News: भैयादूज पर पिंक कार्ड के लिए शुरू होगा पंजीकरण

Sat, 13 Sep 2025 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Registration for pink card will start on Bhai Dooj
राजधानी की महिलाएं इसके जरिये डीटीसी की बसों में कर सकेंगी सफर
विज्ञापन

--------------------
12 वर्ष से अधिक आयु के ट्रांसजेंडर भी कर सकेंगे सफर

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। भाजपा सरकार दिल्ली की महिलाओं को भैयादूज के मौके पर बड़ा तोहफा देगी। अक्तूबर से महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा के पिंक कार्ड का पंजीकरण शुरू होने की संभावना है। यह कार्ड आजीवन मान्य होगा और इसके जरिये महिलाएं किसी भी समय दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी।



सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पिंक कार्ड योजना पुराने कागजी टिकट सिस्टम की जगह लेगी। सहेली स्मार्ट कार्ड के रूप में एक स्थायी और व्यक्तिगत ट्रैवल पास जारी किया जाएगा जिसमें लाभार्थी का नाम और फोटो अंकित रहेगा। इस कार्ड के जरिये महिलाएं और 12 वर्ष से अधिक आयु के ट्रांसजेंडर भी आसानी से यात्रा कर पाएंगे। योजना के तहत पंजीकरण पूरी तरह ऑनलाइन होगा। इसके लिए आवेदक को दिल्ली का निवासी होना अनिवार्य है। डीटीसी पोर्टल पर आवेदन कर इच्छुक महिला को किसी सहभागी बैंक का चयन करना होगा जहां पूर्ण केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार्ड उनके पते पर भेजा जाएगा। आवश्यक दस्तावेज में आधार व पैन कार्ड, दिल्ली में निवास प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो आदि शामिल हैं। यह स्मार्ट कार्ड नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) ढांचे के अंतर्गत जारी होगा।
विज्ञापन

अन्य यातायात साधनों में भी होगा इस्तेमाल
डीटीसी की स्वचालित किराया वसूली प्रणाली (एएफसीएस) से कार्ड सक्रिय होने के बाद ही इसका इस्तेमाल संभव होगा। हालांकि, टॉप-अप के जरिये यह कार्ड अन्य यातायात साधनों पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा लेकिन फ्री यात्रा की सुविधा केवल डीटीसी और क्लस्टर बसों तक ही सीमित रहेगी। सरकार का कहना है कि यह पहल महिलाओं और ट्रांसजेंडर को सुरक्षित, सुलभ और कागज रहित परिवहन उपलब्ध कराएगी। हालांकि सरकार लाभार्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेगी लेकिन इसे जारी करने वाले बैंक अपने नियमों के अनुसार नाममात्र शुल्क ले सकते हैं। कार्ड खोने की स्थिति में ग्राहक को संबंधित बैंक को सूचित करना होगा जिसके बाद शर्तों के मुताबिक नया कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article