फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Registration department office will be built near the collectorate

Noida News: कलेक्ट्रेट के पास बनेगा निबंधन विभाग का कार्यालय

Tue, 21 Nov 2023 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Registration department office will be built near the collectorate
कलेक्ट्रेट के पास बनेगा निबंधन विभाग का कार्यालय
विज्ञापन

-शासन ने दी मंजूरी, एआईजी द्वितीय के साथ ग्रेनो सब रजिस्ट्रार-2 कार्यालय खुलेगा
-दादरी और ग्रेनो सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का होगा विभाजन, कार्यालय भी तय
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कलेक्ट्रेट के पास करीब छह करोड़ की लागत से निबंधन विभाग का कार्यालय बनेगा। शासन ने बजट के लिए मंजूरी दे दी है। जल्द ही काम शुरू होगा। कार्यालय बनने के बाद कलेक्ट्रेट से एआईजी द्वितीय का कार्यालय शिफ्ट होगा। साथ ही गामा-2 स्थित ग्रेनो सब रजिस्ट्रार के विभाजन के बाद एक कार्यालय भी बिल्डिंग में शिफ्ट होगा।

कलेक्ट्रेट के पास निबंधन विभाग की 2000 वर्ग मीटर जमीन पर निबंधन विभाग का कार्यालय बनना है। कार्यालय बनाने के लिए एआईजी द्वितीय की तरफ से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें 6 करोड़ से अधिक की धनराशि की मांग की गई थी। बिल्डिंग के प्रथम तल पर प्रस्तावित सब रजिस्ट्रार-2 ग्रेटर नोएडा का कार्यालय होगा। जल्द ही जबकि प्रथम तल पर एआईजी द्वितीय का कार्यालय होगा। जो इस समय कलेक्ट्रेट में है। कार्यालय बनने से लोगों को भी काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन

नए सब रजिस्ट्रार कार्यालय तय
प्रशासन दादरी और ग्रेनो के सब रजिस्ट्रार कार्यालय का विभाजन कर रहा है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। एआईजी द्वितीय शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि दादरी में बनने वाले नए सब रजिस्ट्रार का कार्यालय तहसील गेट के पास स्थित बिल्डिंग में शुरू होगा। वहीं, ग्रेनो में भी नया कार्यालय पुराने कार्यालय वाली बिल्डिंग में शुरू होगा, लेकिन कलेक्ट्रेट के पास बिल्डिंग बनने के बाद नया सब रजिस्ट्रार कार्यालय शिफ्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed