{"_id":"67f422b14ebc4a4b450199fe","slug":"reel-lover-calls-road-accident-chain-robbery-to-increase-followers-na-news-c-30-gbd1013-608001-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रील प्रेमी ने फॉलोवर बढ़ाने के लिए सड़क हादसे को बताया चेन लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रील प्रेमी ने फॉलोवर बढ़ाने के लिए सड़क हादसे को बताया चेन लूट
विज्ञापन
गाजियाबाद। नेशनल हाईवे-नौ पर स्कूटी सवार महिला रील प्रेमी और उनकी बहन की टक्कर बाइक से हो गई। रील प्रेमी महिला मीनू कसाना निवासी खोड़ा ने बाइक सवार दो युवकों पर बहन रेनू कसाना से चेन लूट का आरोप लगाया और वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर वायरल कर दी। वेव सिटी पुलिस ने हाईवे के सीसीटीवी और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो चेन लूट की घटना झूठी निकली। एसीपी ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाली रील प्रेमी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
एसीपी वेव सिटी उपासना पांडे ने बताया कि मीनू कसाना अपनी बहन रेनू कसाना निवासी खोड़ा जेल में बंद सिंहराज से मिलने आई। लौटते समय जब वह एनएच-नौ स्थित वेव सिटी के मुख्य गेट के सामने पहुंची तो उनकी स्कूटी बाइक सवार दो युवकों से टकरा गई। हादसे में रेनू कसाना घायल हो गई। दोनों बहनों और बाइक सवारों में कहासुनी हुई और मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद बाइक सवार चले गए। बताया कि मीनू कसाना ने इंस्टाग्राम पर घायल बहन रेनू कसाना की वीडियो शूट की और उसमें बताया कि हाइवे पर उनकी बहन के गले से बाइक सवारों ने सोने की चेन लूट ली। चेन लूटने के दौरान उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरी वीडियो में मुख्यमंत्री से चेन लुटेरों को पकड़ने और सख्त कार्रवाई करने की अपील की। एसीपी ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर टीम ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच में चेन लूट की घटना झूठी निकली और सड़क दुर्घटना की बात सामने आई। पुलिस ने बाइक सवारों को भी खोज निकाला है। मसूरी निवासी दोनों बाइक सवार थाने पहुंचे जहां उन्होंने भी स्कूटी और बाइक में टक्कर होने व कहासुनी होने की बात कही। एसीपी ने बताया कि फॉलोवर बढ़ाने के चक्कर में वीडियो वायरल कर आम जनमानस में भय व्याप्त कराने और भ्रामक सूचना देने के मामले में रील प्रेमी मीनू कसाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
गृह क्लेश में मीनू के पति ने की थी आत्महत्या
एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि रील प्रेमी मीनू कसाना के पति मोहित ने चार वर्ष पूर्व गृह क्लेश के चलते आत्महत्या कर ली थी। जबकि घायल रेनू का पति सिंहराज दलित युवक की हत्या के आरोप में डासना जेल में दो वर्षों से बंद है। सिंहराज से मिलने दोनों बहनें डासना जेल पहुंची थी।