फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rain undoes farmers' hard work; crops destroyed.

Noida News: बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, फसलें हुईं बर्बाद

Mon, 12 Oct 2026 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Rain undoes farmers' hard work; crops destroyed.
भुन्ना तगा गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुना सिटी/रबूपुरा। यमुना सिटी में सोमवार तड़के सुबह हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी। धान की फसल तैयार होने के बाद किसान कटाई में जुटे थे, लेकिन बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में पानी भरने से कटी और खेतों में लहलहाती हुई धान की फसल जमीन पर गिर गई।


किसानों का कहना है कि फसल की पैदावार अच्छी हुई थी। कुछ किसान सोमवार को सुबह फसल काटने को तैयार थे, तो कुछ हफ्ते भर के अंदर। लेकिन अचानक हुई बारिश ने उनकी मेहनत की कमाई बर्बाद कर दी। किसानों ने बताया कि वह फसल तैयार करने के लिए महीनों तक मेहनत करते हैं। खेत की जुताई से लेकर बीज, खाद, सिंचाई और देखभाल तक में समय और पैसा खर्च करते हैं, ताकि वे मुनाफा कमा सके। हालांकि दावा है कि इस बार किसानों को बारिश और खराब मौसम की वजह से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

1.भुन्ना तगा गांव
धान की कटी हुई फसल खेतों में पड़ी हुई थी और खेत में पानी भरा हुआ था। बरसात के पानी की वजह से खेत में कहीं-कहीं कटी हुई फसल तैरती हुई दिखी।
--

2. फलैदा गांव
धान की फसलों से लदे पौधे तेज बारिश और हवा के कारण खेतों में गिर गई। फसल कुछ ही दिनों में तैयार होने वाले थे, लेकिन पहले ही खराब हो गए।
--


3. नगला हुकुम सिंह गांव
धान की अधपकी फसल बारिश की वजह से गिर गई, जिसकी वजह से किसानों को उम्मीद के मुताबिक फसल नहीं मिल पाए।
--
4. मुरादगढ़ी गांव
धान की पकी हुई फसल बरसात के पानी में डूबी हुई दिखी। खेते में पानी इतना ज्यादा भर गया कि लगभग आधे से ज्यादा फसल डूबी गयी थी।

नरेंद्र कुमार यादव/दीपक सिंघल

भुन्ना तगा गांव

भुन्ना तगा गांव

भुन्ना तगा गांव

भुन्ना तगा गांव

भुन्ना तगा गांव

भुन्ना तगा गांव

भुन्ना तगा गांव

भुन्ना तगा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article