{"_id":"68e57e752545d8633002f4cb","slug":"rain-increased-the-cold-in-chakrata-na-news-c-5-1-drn1046-806552-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बारिश ने चकराता में बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बारिश ने चकराता में बढ़ाई ठंड
Wed, 08 Oct 2025 02:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे से अधिक समय तक रुक-रुक कर हुई बारिश ने जनजीवन को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। बारिश से चकराता क्षेत्र के वातावरण में ठंड बढ़ गई है, जिसके चलते बाजार में लोगाें की आवाजाही ठप हो गई है।
रविवार को शुरू हुआ बारिश का क्रम मंगलवार की सुबह तक चलता रहा। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। अत्यधिक बारिश के कारण चकराता का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच गया। वातावरण में ठंडक बढ़ जाने के कारण नियमित रूप से बाजार आने वाले ग्राहकों की संख्या में भी भारी कमी देखने को मिली। लोगों के बाजार नहीं आने के चलते अधिकतर व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर अपने घरों में ही रहे। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एके शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में आसमान पर बादल छाए रहने व बूंदाबांदी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है, जिससे चकराता क्षेत्र के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।