फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Public libraries to be built in Greater Noida using CSR funds.

Noida News: सीएसआर फंड से ग्रेटर नोएडा में बनेंगी पब्लिक लाइब्रेरी

Mon, 10 Aug 2026 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Public libraries to be built in Greater Noida using CSR funds.
सीएसआर फंड से ग्रेनो में बनेंगी पब्लिक लाइब्रेरी
विज्ञापन

- अल्फा-1 में तय हुई जमीन, कोफोर्ज करेगी निर्माण पर खर्च

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर में तीन पब्लिक लाइब्रेरी का निर्माण करेगा। इस प्रोजेक्ट पर सीएसआर फंड से प्रति लाइब्रेरी करीब चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहले चरण में अल्फा-1 सेक्टर में एक जमीन चिह्नित की गई है। रक्षा उत्पाद बनाने वाली कंपनी कोफोर्ज इस पर खर्च करेगी। सेक्टर गामा और डेल्टा में भी ऐसी लाइब्रेरी बनाने की योजना है।
एसीईओ प्रेरणा सिंह के मुताबिक छात्र-छात्राओं को पढ़ाई का माहौल देने के लिए यह पहल की जा रही है। प्रत्येक लाइब्रेरी दो मंजिला होगी और इसमें वातानुकूलित सुविधा, वाईफाई, आरामदायक फर्नीचर व डिजिटल सूची उपलब्ध होगी। हर लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं, साहित्य और अन्य विषयों की करीब 15 हजार किताबें रखी जाएंगी। अखबार और विभिन्न पत्रिकाएं भी पढ़ने को मिलेंगी। भूतल पर शांत लाइब्रेरी बनाई जाएगी, जहां मोबाइल फोन और लैपटॉप ले जाने पर पूरी पाबंदी रहेगी। लाइब्रेरी सप्ताह के सातों दिन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक खुली रहेगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, अगले साल तक तीनों लाइब्रेरी छात्रों के लिए खोलने का लक्ष्य है। कोफोर्ज कंपनी कंपनी अभी नोएडा में भी सेक्टर-59 में एक पब्लिक लाइब्रेरी संचालित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed