फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Procession of Madhe Sahaba taken out with devotion

Noida News: अकीदत के साथ निकाला जुलूस-ए-मदहे सहाबा

Sat, 06 Sep 2025 02:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 06 Sep 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Procession of Madhe Sahaba taken out with devotion
अकीदत के साथ निकाला जुलूस-ए-मदहे सहाबा
लखनऊ। सहाबा का परचम उठाए चला चल। कदम आगे-आगे बढ़ाए चला चल...। महबूबगंज की अंजुमन फिरदौस ए सहाबा के तराना-ए-परचम पढ़ने के साथ ही जुलूस-ए-मदहे सहाबा शुक्रवार को अकीदत से निकाला गया। अमीनाबाद स्थित झंडेवाला पार्क से निकले जुलूस में 150 से ज्यादा अंजुमनें झंडे और बैनरों के साथ दुरूद-ओ-सलाम पढ़ती हुईं शामिल हुईं। शाम को जुलूस के ऐशबाग ईदगाह पहुंचने पर जलसा हुआ।
विज्ञापन


पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल. की यौम-ए-विलादत पर मजलिसे ताहफ्फुजे नामूस-ए-सहाबा के अध्यक्ष मौलाना अब्दुल अजीम फारूकी की अगुवाई में जुलूस झंडेवाला पार्क से रवाना हुआ। इससे पहले मौलाना फारूकी ने परचम कुशाई (झंडारोहण) कर जुलूस का आगाज किया। मौलाना ने तराना-ए-परचम पढ़ने वाली अंजुमन फिरदौस ए सहाबा को 5000 रुपये नकद पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। जुलूस में सबसे आगे दारुलमुबल्लिगीन के छात्र मजलिसे तहफ्फुजे नामूसे सहाबा का बैनर लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन

अंजुमनों में सबसे आगे पाटानाला की अंजुमन कयामुस्सलात, दूसरे नंबर पर गढ़ी कनौरा की अंजुमन सईदिया और उसके पीछे शहर की तमाम अंजुमनें नाअत व सलाम पढ़ते हुए शामिल थीं। जुलूस मौलवीगंज, रकाबगंज, नादान महल होता हुआ नक्खास चौराहे पहुंचा। यहां पर सुन्नी मजलिसे अमल ने अंजुमनों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्खास चौराहे से मुड़कर जुलूस बिल्लौचपुरा, हैदरगंज होता हुआ शाम को ऐशबाग ईदगाह पहुंच कर जलसे में तब्दील हो गया। जुलूस में मजलिस के महासचिव मौलाना अब्दुल बारी फारूकी, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, मौलाना मो. मुश्ताक, मौलाना सुफयान निजामी, मौलाना अब्दुल समी, कारी मो. सिददीक, अयाज अहमद सिददीकी, पूर्व राज्यमंत्री मो. यामीन खान, हसन अब्दुस्सलाम फारूकी, शेख फरासत हुसैन, अब्दुल मतीन खान, कमर अली आदि मौजूद रहे।


व्यापार मंडल ने किया जुलूस का स्वागत

नादान महल रोड पर बाबा सिद्धनाथ मंदिर के सामने यहियागंज उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा और युवा अध्यक्ष कुश मिश्रा ने जुलूस का नेतृत्व कर रहे मौलाना अब्दुल अजीम फारूकी, मौलाना अब्दुल बारी फारूकी को माला पहनाकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

अकीदत के साथ निकाला जुलूस-ए-मदहे सहाबा

अकीदत के साथ निकाला जुलूस-ए-मदहे सहाबा

अकीदत के साथ निकाला जुलूस-ए-मदहे सहाबा

अकीदत के साथ निकाला जुलूस-ए-मदहे सहाबा

अकीदत के साथ निकाला जुलूस-ए-मदहे सहाबा

अकीदत के साथ निकाला जुलूस-ए-मदहे सहाबा

अकीदत के साथ निकाला जुलूस-ए-मदहे सहाबा

अकीदत के साथ निकाला जुलूस-ए-मदहे सहाबा

अकीदत के साथ निकाला जुलूस-ए-मदहे सहाबा

अकीदत के साथ निकाला जुलूस-ए-मदहे सहाबा

अकीदत के साथ निकाला जुलूस-ए-मदहे सहाबा

अकीदत के साथ निकाला जुलूस-ए-मदहे सहाबा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed