{"_id":"60a5ff8f8ebc3e86fd2dc2c7","slug":"priyanka-gandhi-wrote-to-cm-yogi-demanding-to-take-many-welfare-measures","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कई जनकल्याणकारी कदम उठाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कई जनकल्याणकारी कदम उठाने की मांग की
Thu, 20 May 2021 11:49 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 20 May 2021 11:49 AM IST
सार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है और कुछ ऐसे कदम उठाने के लिए कहा है जिससे उत्तर प्रदेश की जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने गुरुवार को कोरोना महामारी के कारण उत्तर प्रदेश की जनता को पेश आ रही दिक्कतों पर चिंता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने आग्रह किया कि वह निजी अस्पतालों में उपचार की कीमतें तय करने, महंगाई पर रोक लगाने और बिजली की दर न बढ़ाने समेत कई जनकल्याणकारी कदम उठाएं। उन्होंने सीएम योगी को पत्र लिखकर यह भी कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर से जो हालात पैदा हुए हैं, उससे यह स्पष्ट है कि सरकार की पहले से कोई तैयारी नहीं थी।
उन्होंने लिखा, कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान व्यवस्था की ढुलमुल तैयारियों के चलते जनता को असहयनीय पीड़ा झेलनी पड़ी है। अप्रैल-मई में मचे हाहाकार ने स्पष्ट कर दिया कि सरकार की पहले से कोई तैयारी नहीं थी। कई सारे अनावश्यक नियम और लाल फीताशाही लोगों के लिए मुश्किलों का पहाड़ लेकर आए।
प्रियंका ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि ईमानदारी और मेहनत से खाने-कमाने वाले लोगों को इन मुश्किल हालात में उनके हाल पर छोड़ देने की बजाय आज जरूरत इस बात की है कि आपकी सरकार आगे बढ़कर कुछ जनकल्याणकारी कदम उठाए जिससे लोगों को परेशानियों से थोड़ी राहत मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, इलाज के लिए लोग कर्ज ले रहे हैं। ऐसे में निजी अस्पतालों में इलाज की जनहितैषी कीमतें तय हों ताकि लोगों को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े। जिन लोगों से जरूरत से ज्यादा पैसा वसूला गया है उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। प्रियंका ने सुझाव दिया, महंगाई पर रोक लगाने के लिए ठोए कदम उठाए जाएं और बिजली की दर न बढ़े क्योंकि जनता पहले ही बहुत त्रस्त है। व्यापारियों और दुकानदारों को तत्काल राहत दी जाए।