फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   President of Switzerland will visit Jewar on Tuesday

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति कल आएंगे जेवर: एयरपोर्ट पर पहली बार लैंड होगा किसी देश का राजकीय विमान

Mon, 05 Oct 2026 09:13 PM IST
Akash Dubey फिरदौस आलम, यमुना सिटी
फिरदौस आलम, यमुना सिटी Published by: Akash Dubey Updated Mon, 05 Oct 2026 09:13 PM IST
सार

 स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन कल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। वह करीब ढाई घंटे तक एयरपोर्ट पर रहेंगे। राष्ट्रपति कंपनी पदाधिकारियों से मुलाकात कर निर्माण व सुविधाओं का जायजा लेंगे। 

विज्ञापन
President of Switzerland will visit Jewar on Tuesday
जेवर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन कल भारत दौरे पर रहेंगे। वह सुबह करीब साढ़े 11 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दो बजे तक एयरपोर्ट पर ही कंपनी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही, एयरपोर्ट का भ्रमण भी करेंगे।

विज्ञापन


नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ आरके सिंह के मुताबिक, राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन नोएडा एयरपोर्ट पर ढाई घंटे तक रहेंगे। उनका राजकीय विमान सुबह 11.30 बजे एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड करेगा। यह एयरपोर्ट के रनवे पर पहली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट होगी, जो किसी देश के राष्ट्रपति के साथ रनवे पर लैंड करेगी। हालांकि, इससे पहले ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान रूस व चीन के कार्गो विमान भी एयरपोर्ट के रनवे पर उतर चुके हैं। उन्होंने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण स्विट्जरलैंड की कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की सहायक कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) कर रही है।

विज्ञापन

वह भ्रमण कर एयरपोर्ट के निर्माण व सुविधाओं का जायजा लेंगे। इसके साथ ही एयरपोर्ट के स्विस पदाधिकारियों के साथ बातचीत भी करेंगे। उनका दोपहर का भोजन भी एयरपोर्ट पर ही प्रस्तावित है, जिसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन

कारोबार और तकनीक को लेकर हो सकता है करार
बताया जा रहा है कि स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन का दौरा भारत स्विट्जरलैंड के बढ़ते कारोबारी, तकनीकी संबंधों के लिहाज से खास होगा। ऐसे में दोनों देशों के बीच कारोबार और तकनीक को लेकर करार हो भी सकता है। वहीं ज्यूरिख एयरपोर्ट समूह वर्तमान में अपने ज्यूरिख हब से 212 गंतव्यों के लिए 67 एयरलाइनों का संचालन देख रहा है। उनके स्वागत में जिले के प्रतिनिधि और आला अधिकारी भी वहां मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

अकादमिक प्रतिनिधियों का दल भी भारत आ रहा
राष्ट्रपति के साथ कारोबारी और अकादमिक प्रतिनिधियों का दल भी भारत आ रहा है। उनका यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब एयरपोर्ट घरेलू और कार्गो उड़ानों के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल से संचालित हो रही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का कुछ हद तक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी मिलेगा।

टर्मिनल की व्यवस्थाओं को देखेंगे
राष्ट्रपति के दौरे में यात्री टर्मिनल के साथ कार्गो टर्मिनल की व्यवस्थाओं को भी दिखाए जाने की तैयारी है। प्रतिनिधिमंडल को एयरपोर्ट के संचालन, यात्री सुविधाओं और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी। एयरपोर्ट का डिजाइन और संचालन मॉडल स्विस विशेषज्ञता से जुड़ा होने के कारण यह दौरा स्विट्जरलैंड के लिए भी खास माना जा रहा है। राष्ट्रपति के समक्ष परियोजना का प्रस्तुतीकरण भी दिया जाएगा।

सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम
राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नोएडा एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर करीब 10:30 बजे से 1.50 बजे के बीच कोई फ्लाइट प्रस्थान नहीं करेगी, साथ ही 9.45 बजे से 12.20 के बीच किसी फ्लाइट का आगमन भी नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed