{"_id":"64872a1f579b3300d8084d28","slug":"preparing-for-civil-service-youth-died-by-drowning-in-yamuna-noida-news-c-340-1-del1004-15987-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सिविल सेवा की तैयारी कर रहे\nयुवक की यमुना में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवक की यमुना में डूबकर मौत
विज्ञापन
दोस्तों के साथ गया था नहाने, गोताखोरों ने शव को निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अलीपुर इलाके में सोमवार सुबह यमुना नदी में नहाने गया एक युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने युवक की तलाश की और कुछ देर बाद उसे बाहर निकाल कर पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त मानुष मलिक (25) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ हिरणकी बख्तावरपुर सेक्टर- 13 रोहिणी में रहता था। उसके पिता मनवीर मलिक का मेरठ में रेस्टोरेंट है। उसकी बहन विदेश में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रही है। मानुष दिल्ली में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह अलीपुर के ठोकर नंबर सात के पास एक युवक के नदी में डूबने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकलकर्मियों व गोताखोर मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि मानुष अपने दोस्तों के साथ यहां नहाने आया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चल गया और पानी के तेज बहाव में बह गया। डूबने के दौरान उसने वहां नहा रहे लोगों से मदद मांगी लेकिन उसमें से किसी को तैरना नहीं आता था।