फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparations underway to roll out 200 more e-buses; commuters to benefit.

Noida News: 200 और ई-बसें चलाने की तैयारी, मिलेगी सुविधा

Wed, 16 Sep 2026 09:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to roll out 200 more e-buses; commuters to benefit.
नोएडा। जिले में सार्वजनिक परिवहन की सेवा और बेहतर बनाने के लिए 200 ई-बसें और चलाने की तैयारी है। ये बसें जिले के आंतरिक स्थानों के अलावा दिल्ली व अन्य दूर स्थानों के लिए भी चलाई जाएंगी। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि सवारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तीनों क्षेत्रों में 200 नई ई-बसें शामिल की जाएंगी। इनमें 100 बसें यूपीएसआरटीसी और 100 बसें शासन की तरफ से संचालित करवाई जाएंगी। अभी 100 बसों का संचालन तीनों प्राधिकरण मिलकर करा रहे हैं। इनमें 50 बसें नोएडा, 25 ग्रेटर नोएडा और 25 बसें यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चल रही हैं। नोएडा में फिलहाल पांच रूटों पर ई-बस सेवा उपलब्ध है। इनमें बॉटनिकल गार्डन से परी चौक, जेवर एयरपोर्ट, सूरजपुर, गाजियाबाद और आनंद विहार बस स्टेशन के रूट शामिल हैं। सीईओ ने कहा कि बसों की निगरानी के लिए जल्द ही ऐप आधारित व्यवस्था भी शुरू कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed