{"_id":"5dd83e588ebc3e548b2b0614","slug":"preparation-for-running-light-metro-till-noida-airport-noida-news-noi4746091146","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा एयरपोर्ट तक लाइट मेट्रो चलाने की तैयारी, एनएमआरसी ने भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा एयरपोर्ट तक लाइट मेट्रो चलाने की तैयारी, एनएमआरसी ने भेजी रिपोर्ट
Sat, 23 Nov 2019 01:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Noida Metro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर में प्रस्तावित नोएडा एयरपोर्ट तक लाइट मेट्रो चलाने की तैयारी की जा रही है। इस बाबत नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन एनएमआरसी (एनएमआरसी) ने शासन को अपनी रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट के आधार पर हरी झंडी मिलते ही इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
दरअसल, प्रस्तावित एयरपोर्ट तक मेट्रो की सेवा पहुंचाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक रिपोर्ट शासन को भेजी थी। इसके बाद शासन ने एनएमआरसी से इसका सर्वे कराकर अपनी रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
हाल ही में एनएमआरसी ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इसी रिपोर्ट में एनएमआरसी ने परी चौक से नोएडा एयरपोर्ट तक लाइट मेट्रो लाने का विकल्प दिया है। एनएमआरसी के अधिकारियों के मुताबिक, परी चौक से एयरपोर्ट तक करीब 35 किलोमीटर के क्षेत्र में मेट्रो सर्विस के लिए तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन
यहां से लाइट मेट्रो की सेवा देने से कम बजट में काम चल जाएगा। इसके अलावा अगर शुरुआती दौर में यात्री नहीं मिले तो भी घाटे का सौदा साबित नहीं होगा, क्योंकि लाइट मेट्रो का बजट सामान्य मेट्रो से काफी कम होगा। वहीं इसके लिए तैयार की जाने वाली पटरियों पर भी कम खर्च आएगा। इसके कोच भी सस्ते होंगे।
दिल्ली-एनसीआर के कोने-कोने से जुड़ेगा एयरपोर्ट
मेट्रो की सेवा शुरू होते ही नोएडा एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर के मेट्रो के जाल से जुड़ जाएगा। साथ ही, एक्वा लाइन और ब्लू लाइन के बीच टिकटों की समस्या भी एक साल में खत्म हो जाएगी। अभी एक्वा लाइन के टिकट का प्रयोग ब्लू लाइन में नहीं किया जा सकता है, लेकिन नोएडा एयरपोर्ट तक मेट्रो सेवा शुरू होने तक यह व्यवस्था खत्म हो जाएगी। इसके अलावा तब तक सेक्टर-51 और 52 मेट्रो तक स्काई वॉक की समस्या से दूर हो जाएगी।
एलिवेटेड होगा एयरपोर्ट तक मेट्रो का ट्रैक
परी चौक से नोएडा एयरपोर्ट तक मेट्रो का ट्रैक पूरी तरह से एलिवेटेड ट्रैक रहने की संभावना है। अभी यहां एलिवेटेड ट्रैक बनाने के लिए जमीन की भी सुविधा है। हालांकि बताया जा रहा है कि यह एलिवेटेड ट्रैक एयरपोर्ट के अंतिम छोर तक जा सकता है।
साल में 50 लाख लोगों के एयरपोर्ट आने की संभावना
एक स्टडी में बताया गया है कि नोएडा एयरपोर्ट तक एक साल में 50 लाख लोग आ सकते हैं। शहर से काफी दूर होने की वजह से यहां तक आने के लिए मेट्रो की सेवा ज्यादा लेने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि चारपहिया वाहनों से भी लोग आएंगे।
शासन ने एनएमआरसी से नोएडा एयरपोर्ट तक मेट्रो सेवा लाने के बाबत आख्या मांगी थी। एनएमआरसी की ओर से सर्वे कराने के बाद शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। रिपोर्ट में परी चौक से एयरपोर्ट तक लाइट मेट्रो को बेहतर विकल्प बताया गया है। रिपोर्ट में सामान्य मेट्रो का विकल्प नहीं दिया गया है।
- पीडी उपाध्याय, कार्यकारी निदेशक, एनएमआरसी