फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Poor electricity system, nine officers of Noida zone transferred

Noida News: खराब बिजली व्यवस्था, नोएडा जोन के नौ अधिकारियों के तबादले

Fri, 28 Jun 2024 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
Poor electricity system, nine officers of Noida zone transferred
नोएडा जोन में बिजली कटौती की लगातार मिल रही शिकायत पर हुई बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के नोएडा जोन में बिजली आपूर्ति की खराब व्यवस्था को देखते हुए मुख्यालय स्तर से बड़ी कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार रात नौ अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। मुख्य अभियंता, दोनों सर्किल के अधीक्षण अभियंता समेत कई अधिशासी अभियंताओं के भी तबादले किए गए हैं।
पश्चिमांचल के नोएडा जोन में करीब 257 करोड़ रुपये के बजट से मरम्मत व ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ोतरी का काम चल रहा है। करीब डेढ़ साल में भी इन दोनों योजनाओं में काम तय मानक के अनुरूप नहीं हो पाया जिससे इस सीजन में भी लोगों को अघोषित बिजली कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लगातार विभाग के सोशल मीडिया अकाउंट व केंद्रीयकृत हेल्पलाइन नंबरों में मिल रही शिकायतों के बाद मुख्यालय स्तर से नोएडा जोन में तैनात अधिकारियों के तबादले कर दिए गए।
विज्ञापन

किसे कहां भेजा गया
नोएडा जोन में तैनात मुख्य अभियंता राजीव मोहन को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इनके अलावा सर्किल एक में तैनात अधीक्षण अभियंता को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, सर्किल दो के अधीक्षण अभियंता नंदलाल को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम भेजा गया है। इनके अलावा सर्किल दो के तहत खंड-तीन में तैनात अधिशासी अभियंता मनदीप सिंह को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, खंड-ग्रेटर नोएडा में तैनात अधिशासी अभियंता दीपक कुमार को केस्को लिमिटेड, अधिशासी अभियंता खंड-दो मीटर परीक्षण शिव कुमार को दक्षिणांचल, अधिशासी अभियंता खंड-दो रचित खन्ना को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, खंड-चार में तैनात अधिशासी अभियंता अवनीश कुमार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, खंड-आठ में तैनात अधिशासी अभियंता आलोक प्रकाश का दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में भेजा गया है। इसके अलावा कई सहायक अभियंताओं के भी पूर्वांचल, दक्षिणांचल, मध्यांचल में तबादला कर दिया गया है। नोएडा जोन में जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। फिलहाल, उनके स्थान पर किसी अन्य को तैनात नहीं किया गया है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के माध्यम से अगले एक-दो दिनों में नई तैनाती की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालिख पोतने वाले मामले में मुख्य अभियंता पर कार्रवाई की चर्चा

नोएडा जोन में तैनात मुख्य अभियंता राजीव मोहन का तबादला फिर से सुर्खियों में है। चर्चा है कि उनका तबादला टीजी दो प्रवीण कुमार के मुंह पर कालिख पोतने के मामले को लेकर किया गया है है। इस मामले की जांच मानवाधिकार आयोग से लेकर यूपीपीसीएल मुख्यालय स्तर पर भी हो रही है। प्रवीण के साथ एक उपभोक्ता के यहां मीटर बदलने के लिए गए सहयोगी कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। जिस मामले में बिना किसी जांच के प्रवीण को दोषी मानते हुए राजीव मोहन ने मुंह पर कालिख पोत दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस मामले में कार्रवाई की फाइल मुख्यालय स्तर पर अटकी हुई है। समय से कार्रवाई न होने पर मामला कोर्ट में भी पहुंच गया है। जिस पर शीघ्र निर्णय आने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, पीड़ित प्रवीण ने इसे विभागीय तबादला बताते हुए कालिख पोतने के मामले में कार्रवाई होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed