फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police team that killed notorious Ajay Kalia got Gallantry Award

Noida: कुख्यात अजय कालिया को ढेर करने वाली पुलिस टीम को मिला गैलेंट्री अवॉर्ड, 13 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

Thu, 14 Aug 2025 10:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 14 Aug 2025 10:52 PM IST
सार

एसटीएफ के एसआई अक्षय त्यागी, अवध नारायण चौधरी, एचसीपी प्रमोद, एचसीपी राजन, एचसीपी मुकेश और कोतवाली सेक्टर-20 के तत्कालीन एसएचओ मुनीश प्रताप सिंह को अवॉर्ड मिला है। अजय हाइवे पर लूट डकैती के साथ दुष्कर्म के कई मामलों में मथुरा, अलीगढ़, बदायूं और पलवल में वांछित था।

विज्ञापन
Police team that killed notorious Ajay Kalia got Gallantry Award
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को यूपी के 17 पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री अवॉर्ड मिला। इनमें छह पुलिसकर्मियों को कुख्यात बदमाश और दो लाख के इनामी अजय कालिया एनकाउंटर के लिए मिला है। अजय कालिया कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस व एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में 2021 में मारा गया था। अजय कालिया हाईवे पर लूट, डकैती समेत दर्जनों मामले में वांछित था। 

विज्ञापन


इस मामले में एसटीएफ के एसआई अक्षय त्यागी, अवध नारायण चौधरी, एचसीपी प्रमोद, एचसीपी राजन, एचसीपी मुकेश और कोतवाली सेक्टर-20 के तत्कालीन एसएचओ मुनीश प्रताप सिंह को अवॉर्ड मिला है। अजय हाइवे पर लूट डकैती के साथ दुष्कर्म के कई मामलों में मथुरा, अलीगढ़, बदायूं और पलवल में वांछित था। बुलंदशहर हाईवे पर चर्चित दुष्कर्म के मामले का मुख्य आरोपी था।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर जिले के 13 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस पर गौतमबुद्घ नगर कमिश्नरेट में तैनात कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला समेत 13 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को पुलिस मुख्यालय से पुरस्कारों की घोषणा की गई। इनमें वीरता पुरस्कार, सराहनीय सेवा सम्मान और डीजीपी प्रशंसा चिह्न शामिल हैं।  सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न का रजत पदक कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला, फेज वन के प्रभारी अमित कुमार मान, मुख्य आरक्षी विकास तोमर, मोहम्मद रफीक, शैलेंद्र कुमार और कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, पिंकू पंवार व विक्रम सिंह राणा को दिया जाएगा। सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न एएचटीयू के निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा व कोतवाली सेक्टर-39 में तैनात एसआई राजेंद्र सिंह को मिलेगा। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, उप निरीक्षक सुमनेश कुमार व सचिन धामा को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा एसटीएफ के छह पुलिसकर्मियों को भी मिलेगा अवॉर्ड
एसटीएफ नोएडा यूनिट में तैनात छह पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक उत्तरप्रदेश का प्रशंसा चिह्न का प्लैटिनम हेड कांस्टेबल राहुल को मिलेगा। गोल्ड हेड कांस्टेबल आकाश को,  सिल्वर सब इंस्पेक्टर अवधेश यादव, हेड कांस्टेबल अशोक राजपूत, कांस्टेबल अनुज कुमार व सुमित कुमार को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed