फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police reached Shamli with Mohit, lock at home

मोहित के साथ शामली पहुंची पुलिस, घर पर मिला ताला

Fri, 22 Jan 2021 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Police reached Shamli with Mohit, lock at home
धोखधडी के आरोपी ओमप्रकाश जांगीड और मोहित गोयल।
मोहित के साथ शामली पहुंची पुलिस, घर पर मिला ताला
विज्ञापन

नोएडा। देशभर के हजारों लोगों के साथ ड्राई फ्रूट्स के नाम पर 200 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले मोहित गोयल को लेकर पुलिस की टीम पैतृक गांव शामली पहुंची। रिमांड के दूसरे दिन मुख्य आरोपी के घर पर ताला लगा था। वहीं, परिजन भी गायब थे। आरोपी के पिता की दुकान पर भी ताला लगा था। इसके बाद टीम ने आसपास के लोगों से बातचीत की और फिर वहां से मेरठ रवाना हो गई। मेरठ में भी टीम ने मोहित से माल खरीदने वाले कई दुकानदारों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।
पुलिस का कहना है कि मोहित ने पूछताछ में बताया था कि उसने मेरठ के कई दुकानदारों को ड्राई फ्रूट्स बेचा था। आरोपी के खिलाफ साक्ष्य एकत्र करने के लिए ही टीम मोहित को लेकर उन दुकानदारों के पास पहुंची। पूछताछ में दुकानदारों ने बताया कि मोहित बिल के साथ माल बेचता था। इससे धोखाधड़ी का संदेह नहीं हुआ। पूछताछ में और अहम जानकारी टीम ने जुटाई है। अधिकारियों ने बताया कि मोहित देशभर के लोगों से ड्राई फ्रूट्स खरीदकर गाजियाबाद स्थित गोदामों में रखता था। इसके बाद मेरठ, शामली, दिल्ली, गाजियाबाद आदि स्थानों पर जाकर माल बेचता था। शुक्रवार को टीम मोहित को लेकर गाजियाबाद जाएगी और गोदामों की जांच करेगी। इस मामले में पुलिस ने दुबई ड्राई फ्रूट्स की एचआर हेड सुमिता समेत दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, मोहित गोयल का खास सुमित यादव समेत अन्य आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें एनसीआर के कई शहरों में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

मोहित के गुर्गों ने लूटा था ड्राई फ्रूट्स
मोहित गोयल और उसके गुर्गे ड्राई फ्रूट्स की लूट भी करते थे। दिसंबर 2020 में मोहित के गुर्गों ने दिल्ली के विवेक विहार निवासी पूजा जैन से ड्राई फ्रूट्स खरीदने की डील की थी। पूजा जैन की तरफ से एक ट्रक माल गाजियाबाद स्थित गोदाम पहुंचा दिया गया था। जब पूजा को पैसे नहीं मिले तो उन्होंने माल उतारने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने सारा माल लूट लिया और चालक से मारपीट कर भगा दिया। इस मामले में लिंक रोड थाने में मुकदमा पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed