फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Person providing account for fraud arrested

Noida News: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड के ध्यानार्थ...जालसाजी के लिए खाता मुहैया कराने वाला गिरफ्तार

Sat, 08 Feb 2025 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
Person providing account for fraud arrested
एनसीआरपी पोर्टल पर आरोपी के बैंक खाते की 54 शिकायतें हैं दर्ज
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर क्राइम पुलिस ने जालसाजों को ठगी के रुपये मांगने के लिए बैंक खाता मुहैया कराने के आरोप में एक शख्स को होशियारपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अचल वर्मा के रूप में हुई है। उसने ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने और ठगी करने में सहयोग किया था। आरोपी के बैंक खाते पर एनसीआरपी पोर्टल पर 54 शिकायत दर्ज हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई राज्यों से आईं शिकायतें शामिल हैं।
पुलिस का दावा है कि अचल ही मुख्य आरोपी है। अब पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। आरोपी करीब 19 महीने बाद पकड़ में आया है। पुलिस आरोपी के करीब व्हाट्सऐप के जरिये पहुंची। पुलिस ने बताया कि आरोपी के बैंक खाते में महिला से ठगी के 10 लाख रुपये आए थे। पुलिस ने धनराशि को फ्रीज करा दिया था। अन्य खातों में गई धनराशि को भी फ्रीज कराया था। पुलिस अब तक पीड़िता को 30 लाख रुपये वापस दिला चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी ने नोएडा के अरुण विहार में रहने वाली पुष्पा मेनन से हुई करीब 11 लाख रुपये की ठगी में भी भूमिका निभाई थी। डीसीपी साइबर सेल प्रीति यादव ने बताया कि सेक्टर-137 स्थित अजनारा डेफोडिल सोसायटी की प्रज्ञान सागर साहू से साइबर ठगों ने 78 लाख रुपये की ठगी की थी। व्हाटस्ऐप ग्रुप में जोड़कर दो-तीन घंटे काम का टास्क पूरे करने पर रोजाना तीन से पांच हजार रुपये मुनाफा होने का लालच दिया था। उसके बाद 2023 के जून-जुलाई में निवेश के नाम पर धनराशि ट्रांसफर कराई थी। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने केस दर्ज कराया था। पुलिस टीम ठगों की पहचान और तलाश में जुटी थी। साथ ही आरोपी को कई राज्यों की पुलिस भी खोज रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed