फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Permission to cut six thousand saplings for Noida Airport

नोएडा एयरपोर्ट ------ वन विभाग ने छह हजार पौधे काटने को दी हरी झंडी

Thu, 12 Dec 2019 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Permission to cut six thousand saplings for Noida Airport
नोएडा एयरपोर्ट के लिए छह हजार पौधे काटने की अनुमति
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के क्षेत्र में आ रहे छह हजार पौधों को काटने की अनुमति वन विभाग ने दी है। प्राधिकरण को इसके एवज में 60 हजार पौधे लगवाने को कहा गया है। प्राधिकरण ये पौधे वन विभाग से लगवाएगा और इसका खर्च खुद वहन करेगा। दरअसल, नोएडा एयरपोर्ट के लिए 1334 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत की गई है। जमीन पर लगे छह हजार पेड़ों को काटने की अनुमति वन विभाग ने शर्तों के साथ दी है। हालांकि, पेड़ों की कटाई का काम नोएडा एयरपोर्ट की डीपीआर तैयार होने पर होगा। छह हजार पेड़ों के कटने से पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। काटे जाने वाले पेड़ों के एवज में दस गुना पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधे तीस हेक्टेयर जमीन पर लगाए जाएंगे। यमुना प्राधिकरण ने पौधरोपण के लिए जमीन चिह्नित की है। यह पौधे यमुना एक्सप्रेसवे और यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में लगेंगे। इसके अलावा प्राधिकरण क्षेत्र में खाली पड़ी वन विभाग की जमीन पर भी पौधरोपण होगा। वन विभाग तीन साल तक पौधों की देखभाल भी करेगा। इसका पूरा खर्च यमुना प्राधिकरण वहन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed