फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People demonstrated by placing the dead body on the highway

Noida News: राजमार्ग पर शव रख लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 27 Oct 2025 02:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 27 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
People demonstrated by placing the dead body on the highway
युवक की मौत के बाद परिजन और वि​भिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बदरीनाथ राजमार्ग ​स्थित खारास्र
थाना मुनि की रेती के अंतर्गत खारास्रोत में युवक अजेंद्र कंडारी की हत्या के बाद गुस्साए परिजनों और सैकड़ों लोगों ने न्याय की मांग को लेकर बदरीनाथ राजमार्ग को जाम कर दिया। करीब सात घंटे तक चले इस प्रदर्शन से चंद्रभागा पुल से लेकर खारास्रोत तक यातायात ठप रहा।मृतक के शव के साथ धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे मृतक के परिजन और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग बदरीनाथ राजमार्ग मुनि की रेती स्थित खारास्रोत तिराहे पर पहुंचे और राजमार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। थाना मुनि की रेती पुलिस और टिहरी प्रशासन ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। उनका कहना था कि मृतक अजेंद्र कंडारी का एक साल का बच्चा है। उनकी 24 वर्षीय पत्नी विधवा हो गई है। मृतक की आजीविका पर घर के पांच सदस्य निर्भर थे। मां विमला देवी बीमारी से ग्रसित हैं। परिवार के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने टिहरी प्रशासन से मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी के साथ उचित मुआवजा और आरोपी को फांसी देने की मांग की। लोग टिहरी प्रशासन से खारास्रोत में संचालित अंग्रेजी शराब का ठेका बंद करने की मांग कर रहे थे। रविवार को दिनभर बंद रहा शराब का ठेका : युवक की मौत के बाद रविवार को खारास्रोत मुनि की रेती में संचालित अंग्रेजी शराब का ठेका दिनभर बंद रहा। सुबह जैसे ही शराब का ठेका खुला तो वहां कुछ प्रदर्शनकारी आ धमके। प्रदर्शनकारियों ने ठेका बंद करने की मांग की। भीड़ को देखते हुए संचालकों ने ठेका बंद कर दिया। अपराह्न करीब एक बजे प्रदर्शनकारियों ने ठेका में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया लेकिन मौके पर पहुंची थाना मुनि की रेती पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed