{"_id":"5f91c5468ebc3e9bd4060fcf","slug":"people-demands-bus-stand-in-nagina-mewat-news-noi5441314186","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 वर्ष बाद भी नगीना में बस अड्डे का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 वर्ष बाद भी नगीना में बस अड्डे का इंतजार
विज्ञापन
नगीना(राजूद्दीन जंग)। कस्बे में 13 वर्ष बीत जाने के बाद भी बस अड्डा नहीं बना है। बड़कली चौक के पुराने पेट्रोल पंप के पास 20 अक्तूबर 2011 को 7 कनाल 15 मरला भूमि का अधिग्रहण इसके लिए किया गया था, लेकिन 2013 में हाईकोर्ट के आदेश पर इस भूमि का अधिग्रहण रद्द कर दिया गया था। इसके बाद परिवहन विभाग भूमि का मालिकाना हक लेने के लिए दोबारा हाईकोर्ट में गया था क्योंकि संबंधित किसानों को मुआवजा दे दिया गया था। फिलहाल कुछ समय के लिए बसें बड़कली चौक पर रुकती है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है।
इस मामले में नगीना पुलिस थाने में परिवहन विभाग की तरफ से 2013 में एक शिकायत भी दी गई जिसमें संबंधित जमीन पर अवैध तरीके से दुकानें बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई थी। संबंधित जगह पर दुकानें बन गई, जिसके कारण परिवहन विभाग के हाथ से जमीन निकल गई। फिरोजपुर झिरका के तत्कालीन एसडीएम धर्मपाल सिंह और तत्कालीन मंत्री चौधरी आजाद मोहम्मद ने वर्ष 2008 में बड़कली चौक पर जगह का मुआयना किया था। इसके बाद आशीष पेट्रोल पंप के सामने 7 कनाल 15 मरला जमीन भी मंजूर की गई थी, लेकिन निर्माण शुरू नहीं हुआ। हालांकि नगीना क्षेत्र के कई सामाजिक संगठन इस मामले को लगातार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सामने उठाते रहे हैं।
परिवहन विभाग के प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि हाल ही में विभाग के मुख्य प्रबंधक को फिजिबिलिटी रिपोर्ट भेजी गई है। नगीना बस अड्डे को बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। (संवाद)
विज्ञापन
दिल्ली-अलवर हाईवे पर बसे नगीना के बड़कली चौक पर किसानों की काफी जमीन है। सरकार भूमि का अधिग्रहण नए सिरे से करें और नगीना आईटीआई और कॉलेज के सामने बस अड्डा जल्द बनाएं। - अब्दुल सत्तार, शिक्षाविद नगीना।
पुन्हाना, पिनगवां, होडल, फिरोजपुर झिरका और नूंह की तरफ से लोग आते हैं। बड़कली चौक बीच में स्थित है। यहां बस अड्डे की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। अधिग्रहण के बाद 13 साल बीत गए। - चौधरी सोहराब खान, पूर्व डीएसपी।
क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठन बार-बार मांग उठाते रहे हैं। सरकारें क्षेत्र की अनदेखी करतीं आ रही हैं। हमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उम्मीद है कि वो इस दिशा में जल्द कदम उठाएंगे।- मुफ्ती रफीक अहमद, मदरसा मांडीखेड़ा।
जब मैं मंत्री था तो मैंने ही नगीना में बस अड्डा बनवाने का एलान मुख्यमंत्री से करवाया था। 22 नवंबर को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की रैली बड़कली चौक पर होनी है, मुद्दे को उठाया जाएगा। - आजाद मोहम्मद, पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार।