{"_id":"6ac510b101fab6202b0706cf","slug":"pcs-aspirants-received-preparation-through-mock-interviews-noida-news-c-1-noi1095-4804660-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पीसीएस अभ्यर्थियों को मॉक साक्षात्कार में मिली तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पीसीएस अभ्यर्थियों को मॉक साक्षात्कार में मिली तैयारी
विज्ञापन
फोटो
माई सिटी रिपोर्टरृ
नोएडा। पीसीएस मुख्य परीक्षा-2026 उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तैयारी कराने के लिए मंगलवार को सेक्टर-37 स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय के अभ्युदय केंद्र में मॉक साक्षात्कार आयोजित किया गया। इसमें राजकीय आईएएस/पीसीएस कोचिंग सेंटर, निजामपुर, हापुड़ के आठ अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
मॉक साक्षात्कार बोर्ड की अध्यक्षता मेरठ मंडल की उप निदेशक, समाज कल्याण सुनीता यादव ने की। बोर्ड में आईएएस/पीसीएस कोचिंग सेंटर, हापुड़ के उप निदेशक मो. मुस्ताक, दादरी के उप जिलाधिकारी अभिनेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आशीष सिंह और जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ज्योति रानी शामिल रहीं।
इस दौरान अभ्यर्थियों से वास्तविक साक्षात्कार की प्रक्रिया के अनुरूप सवाल पूछे गए। विशेषज्ञों ने उन्हें प्रश्नों का आत्मविश्वास के साथ जवाब देने, अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने और साक्षात्कार के दौरान व्यक्तित्व व व्यवहार से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। मॉक साक्षात्कार के बाद प्रत्येक अभ्यर्थी को उसके प्रदर्शन के आधार पर फीडबैक भी दिया गया।इस मौके पर डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय अभ्युदय केंद्र के संरक्षक गणेश जाटव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।