फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Patient's attendant beaten by security personnel in MMG hospital

Noida News: एमएमजी अस्पताल में मरीज के तीमारदार को सुरक्षाकर्मी ने पीटा

Tue, 08 Apr 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Patient's attendant beaten by security personnel in MMG hospital
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में सोमवार को इलाज कराने पहुंचे मरीज विजय के तीमारदार को सुरक्षाकर्मियों ने पीट दिया। घटना के बाद मरीज के साथ आए युवकों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। गार्ड की पिटाई से घायल विवेक ने पुलिस बुला ली, इसके बाद हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन

साहिबाबाद के रहने वाले विजय को कई दिन से बुखार हो रहा है l सोमवार को वह जिला एमएमजी अस्पताल में सुबह इलाज कराने पहुंचे। उस समय अस्पताल में काफी भीड़ भी थी। उनके साथ आए विवेक से बाइक खड़ी करने के मामले में सुरक्षा कर्मियों से बहस हो गई। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने विवेक की पिटाई कर दी। घायल विवेक ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। एक सप्ताह पहले संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में पैर का एक्स-रे कराने युवक को महिला सुरक्षा गार्ड ने पीट दिया था। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए अस्पतालों में लगाए गए सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक ही मरीजों के लिए परेशानी बन रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं सीएमएस डॉ. राकेश का कहना है कि सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा मरीजों और उनके तीमारदारों की भीड़ अधिक हो जाती है। अधिकांश मरीज ओपीडी के सामने ही वाहन पार्क करने लगते हैं। जबकि पार्किंग के लिए इमरजेंसी के पास और निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट के पास व्यवस्था की गई है। कई बार मरीज गार्ड से उलझ जाते हैं। सोमवार को भी तीमारदार और सुरक्षा गार्ड के बीच बहस हुई थी। मार-पिटाई की जांच की जा रही है। अगर जांच में गार्ड दोषी पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed