फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trade Show: UP businesspeople to get new opportunities

ट्रेड शो : यूपी के कारोबारियों को मिलेंगे नए अवसर

Mon, 21 Sep 2026 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
Trade Show: UP businesspeople to get new opportunities
यूपी के कारोबारियों को मिलेंगे नए अवसर
विज्ञापन

- विदेशी निवेशकों और यूपी के उद्यमियों के बीच बनेगा सीधा कारोबारी संवाद, सहयोगी देशों के भी होंगे पवेलियन
माई सिटी रिपोर्टर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ट्रेड शो में इस बार कारोबारियों को ग्लोबल कंपनियों की मौजूदगी से नए अवसर मिलेंगे। निवेशकों व उद्यमियों को विदेशी खरीदारों से सीधा कारोबारी संवाद करने का मौका मिलेगा। साथ ही, इस बार सहयोगी देशों का पवेलियन भी देखने को मिलेगा, जहां वे अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि इस बार ट्रेड शो के छह सहयोगी देश होंगे, जिनमें वियतनाम, जापान, सिंगापुर, रूस, ऑस्ट्रिया और बेलारूस शामिल हैं। छह देशों की भागीदारी वाला यह आयोजन यूपी के लिए ‘लोकल से ग्लोबल’ की अवधारणा को मजबूत करेगा। पार्टनर देशों के प्रतिनिधि अपने उत्पाद व तकनीक प्रदर्शित करने के साथ ही प्रदेश के उद्यमियों, निवेशकों और कारोबारियों से सीधे संवाद करेंगे। इससे व्यापारिक साझेदारी, तकनीकी सहयोग और नए कारोबारी अवसरों के लिए व्यापक संभावनाएं बनेंगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, इस बार सहयोगी देशों के 36 विदेशी प्रदर्शक और करीब 100 खरीदारों की भागीदारी होगी। सभी सहयोगी देशों के लिए 54-54 और 36-36 वर्ग मीटर की जगह निर्धारित की गई है। बी2बी बैठकें, कंट्री सेशन, राउंडटेबल और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों के साथ संवाद के जरिए कारोबारी संबंधों को आगे बढ़ाने की रूपरेखा तैयार की गई है। वहीं, इस बार मुख्यमंत्री के साथ भी सीधा संवाद होगा और मेले में सीएम का एक विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वियतनाम के पवेलियन में एविएशन से लेकर फार्मा और ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) तक के क्षेत्र शामिल होंगे। वियतनाम की इस भागीदारी में पर्यटन, कृषि, फार्मास्युटिकल एवं कॉस्मेटिक उत्पाद, खाद्य, टेक्सटाइल, गारमेंट, हस्तशिल्प और इलेक्ट्रिक वाहन जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं। इसमें वियतनाम एयरलाइंस, पर्यटन क्षेत्र की कंपनियों, फार्मा एवं हेल्थ से जुड़े उद्यमों तथा अन्य कंपनियों की भागीदारी प्रस्तावित है।

इसके अलावा, जापान की तकनीक और औद्योगिक विशेषज्ञता भी आकर्षण का केंद्र बनेगी। जापान के पवेलियन में तकनीक और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े उत्पादों की व्यापक प्रस्तुति प्रस्तावित है। वहीं, सिंगापुर, रूस और ऑस्ट्रिया से आने वाली कंपनियां तकनीक, परिवहन और औद्योगिक समाधान से जुड़े उत्पाद लेकर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed