फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Passengers standing at the bus stop, buses leaving without stopping

Noida News: स्टॉप पर खड़े यात्री, बिना रुके निकल रही बसें

Mon, 07 Sep 2026 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Passengers standing at the bus stop, buses leaving without stopping
- यात्रियों को नहीं मिल पा रहा सिटी बस सेवा का लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर के विभिन्न रूटों पर संचालित सिटी ई-बसें इन दिनों निर्धारित बस स्टॉपेज पर बिना रुके ही आगे निकल रही हैं। आरोप है कि अधिक किलोमीटर पूरा करने के चक्कर में कुछ चालक बसों को स्टॉपेज पर नहीं रोक रहे हैं। इससे यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई रूटों पर यात्रियों के इंतजार के बावजूद बसें खाली दौड़ती नजर आ रही हैं।
शहर के कई स्थानों के यात्रियों का कहना है कि बस स्टॉपेज पर बसें नहीं रुकने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिटी ई-बसों के संचालन में चालक और परिचालक को प्रति किलोमीटर के आधार पर भुगतान किए जाने की व्यवस्था है। ऐसे में अधिक दूरी तय करने के चक्कर में कुछ चालक निर्धारित स्टॉपेज पर बस रोकने के बजाय आगे बढ़ जाते हैं। इसका सीधा असर यात्रियों को मिलने वाली परिवहन सेवा पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


नोएडा के कुलेसरा से सूरजपुर और परी चौक तक चलने वाले रूट पर भी यात्रियों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय, न्यायालय, विकास भवन, जगत फार्म और अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट जैसे प्रमुख स्थानों पर भी कई बार बसें नहीं रुकती हैं। इन स्थानों पर दिनभर बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलक झपकते ही निकल जाती है बस
यात्रियों का कहना है कि कई बार वे बस स्टॉपेज पर खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं, लेकिन चालक बस की रफ्तार कम नहीं करते। देखते ही देखते बस स्टॉपेज से निकल जाती है। बस छूटने के बाद यात्रियों को मजबूरन ऑटो या अन्य निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।

यात्री राजवीर ने बताया कि प्रमुख बस स्टॉपेज पर कम से कम दो से तीन मिनट तक बस रोकी जानी चाहिए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित तरीके से चढ़ने और उतरने का पर्याप्त समय मिल सके।

बस स्टॉपेज पर बस नहीं रोकने वाले चालकों की शिकायतें मिल रही हैं। मामले की जांच कराई जाएगी। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -राजेश वर्मा, एआरएम, ग्रेटर नोएडा डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed