{"_id":"67f7d3ff15fee1b64c07f3c2","slug":"panic-due-to-fake-news-of-bomb-in-red-fort-and-jama-masjid-noida-news-c-340-1-del1011-86270-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लालकिला और जामा मस्जिद में बम की फर्जी सूचना से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लालकिला और जामा मस्जिद में बम की फर्जी सूचना से दहशत
विज्ञापन
पुलिस, सीआईएसएफ, बम व डॉग स्क्वायड की टीमों की जांच में कुछ नहीं मिला
टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस कर रही आरोपी की पहचान का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को बृहस्पतिवार दिल्ली लाने के घटनाक्रम के बीच किसी ने लालकिला और जामा मस्जिद में बम रखे होने की सूचना देकर दहशत फैला दी। सूचना मिलते ही लालकिला में दिल्ली पुलिस, सीआईएसएफ सहित बम व डॉग स्क्वायड टीमें मौके पर पहुंच गईं। वहीं, मध्य जिला पुलिस की कई टीमों ने जामा मस्जिद में तलाशी अभियान चलाया। घंटों चले तलाशी अभियान के दौरान दोनों ही जगहों से कुछ नहीं मिला। दोपहर बाद दोनों कॉल को झूठा करार दे दिया गया। मध्य और उत्तरी जिला पुलिस सीडीआर और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि सुबह करीब 9:04 बजे सूचना मिली कि लालकिला में बम रखा हुआ है जो जल्द ही फट जाएगा। सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस के अलावा दमकल विभाग अन्यों टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। कई घंटे तक लालकिला के कोने-कोने की तलाशी ली गई। दोपहर एक बजे तक जब कुछ नहीं मिला तो फर्जी कॉल करार दी गई। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। इधर, सुबह करीब 9:03 बजे कॉल मिली कि जामा मस्जिद के भीतर बम रखा है। खबर मिलते ही यहां भी बम व डॉग स्क्वायड पहुंच गया। पुलिस ने जामा मस्जिद को घेरकर तलाशी ली तो भीड़ जुट गई। काफी देर चली तलाशी के बाद कुछ नहीं मिला। जिस नंबर से कॉल की गई वह लगातार बंद आ रहा है। टेक्निकल सर्विलांस के जरिये आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।