फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Panchayat firing incident: Now a case has been filed against 20 people on the complaint of the other party.

पंचायत में फायरिंग प्रकरण : अब दूसरे पक्ष की शिकायत पर 20 के खिलाफ केस

Sun, 12 Oct 2025 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 12 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Panchayat firing incident: Now a case has been filed against 20 people on the complaint of the other party.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। अनाज मंडी में पंचायत में आढ़ती को गोली मारने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने अब दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी जानलेवा हमला करने और बंधक बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। दूसरे पक्ष से बाबा जितेंद्र की शिकायत पर जीतू को नामजद कर 20 अज्ञात पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। वारदात के तीसरे दिन भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

वीरवार को मतलौडा थाने में झगड़े के मामले में समझौता पंचायत चल रही थी जिसमें दोनों पक्षों में तनातनी हो गई थी। एक पक्ष का आरोप था कि बाबा जितेंद्र नाथ और उसके साथियों ने फायरिंग की थी। जिसमें आढ़ती भीम सिंह घायल हो गए थे। पुलिस ने भीम सिंह की शिकायत पर जितेंद्र नाथ बाबा, सुरेंद्र नंबरदार, मिक्की, नवीन, राजेश देशवाल और 10-15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद मामले में बाबा जितेंद्र नाथ ने भी पुलिस को शिकायत दी। उनका कहना है कि जीतू निवासी कवि ने साजिश के तहत उन्हें मंडी में दुकान नंबर -35 पर बुलाया था। जहां पर वह सुरेंद्र और अन्य साथियों के साथ पहुंचे थे। पंचायत के दौरान जीतू ने उन्हें बात करने के लिए नीचे बुलाया। जब वह नीचे जाने लगे तो जीतू ने उन पर फायरिंग कर दी जिससे वह अनाज की ढेरी पर गिर गए और एक गोली उनकी जांघ में लगी। जितेंद्र बाबा का आरोप है कि जीतू और उसके 20 साथियों ने उनके साथियों को दुकान में बंधक बनकर मारपीट की। बाद में कुछ अन्य लोगों ने वहां पहुंचकर उन्हें बंधक मुक्त कराया। पुलिस ने बाबा जितेंद्र नाथ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी
प्रकरण में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। लेकिन अभी तक किसी भी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं की है। एसपी ने मामले की जांच सीआईए-1 की टीम को सौंपी है। टीम ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी।

मतलौडा अनाज मंडी में दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दूसरे पक्ष से जितेंद्र बाबा ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों मामलों की तफ्तीश चल रही है। इसके बाद गिरफ्तारी होगी।
-आत्माराम, डीएसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed