{"_id":"691234d9b661da43cd0636e7","slug":"paddy-procurement-is-not-happening-at-the-committee-farmers-are-worried-na-news-c-120-1-lkh1008-160684-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: समिति पर नहीं हो रही धान की खरीद, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: समिति पर नहीं हो रही धान की खरीद, किसान परेशान
Tue, 11 Nov 2025 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
धौरहरा बी-पैक्स पर धान लेकर पहुंचे किसान। संवाद
धौरहरा। बी-पैक्स धौरहरा सहकारी साधन समिति पर किसानों की परेशानी कम नहीं हो रही हैं। एक सप्ताह से लगातार केंद्र का चक्कर लगा रहे किसानों का धान अब तक नहीं तौला जा सका है। किसानों की ट्राॅलियां गेट के बाहर खड़ी हैं। कर्मचारी गेट बंद किए हुए हैं।
कफारा गांव के किसान सुखदेव सिंह, मलकीत सिंह, जगीर सिंह, रमेश गुप्ता, बलजीत सिंह आदि ने बताया कि बीते शुक्रवार को धान लेकर पहुंचे, लेकिन ट्रॉलियां केंद्र से वापस कर दिया गया। सोमवार को दोबारा धान बेचने समिति पहुंचे, लेकिन इस बार भी खरीद नहीं हुई।
किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी लल्लन खान लगातार अनुपस्थित रहते हैं और खरीद से मना कर दिया जाता है। ट्रॉलियों में भरा धान अब खराब होने की कगार पर है। किसानों ने व्यवस्था दुरुस्त कराने और केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
जो किसान धान लेकर आए हैं, वह पहले भी तुलवा चुके हैं। दो दिन पहले क्रेंद्र प्रभारी दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनका इलाज चल रहा है। कर्मचारियों से किसान अभद्रता कर रहे हैं।
-शिवा त्रिवेदी, सचिव, साधन सहकारी समिति, धौरहरा
वर्जन-
मामले की शिकायत मिली है। मैं स्वयं समिति पर जाकर देखता हूं। यदि किसान धान ला रहे हैं तो हर हाल में तोला जाएगा।
शशिकांत मणि, एसडीएम धौरहरा