{"_id":"690224a3b60c1ecfb2099b23","slug":"over-1500-athletes-from-across-the-country-showcased-noida-news-c-340-1-del1011-110302-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में देशभर के \n1500 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में देशभर के 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
-प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए एथलीटों ने ट्रैक व फील्ड इवेंट्स में दिखाया दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित प्रथम पेफी राज्य एथलेटिक मीट दिल्ली 2025 ने देशभर के खेल प्रेमियों का ध्यान खींच लिया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए 1500 से अधिक एथलीटों ने हिस्सा लिया और ट्रैक व फील्ड इवेंट्स में दमखम दिखाया। यह आयोजन फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट और दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के सहयोग से किया गया।
एथलेटिक मीट में विभिन्न आयु वर्गों में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें अंडर-14 वर्ग में इलिशा सरोहा और आर्यन चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। वही, अंडर-16 वर्ग में रुखसाना और नीतीन कुमार बर्मन ने पहला स्थान हासिल किया। साथ ही, अंडर-18 वर्ग में माही और हनी यादव ने अपनी तेज रफ्तार और अनुशासन से सभी को प्रभावित किया। इन युवा खिलाड़ियों ने साबित किया कि देश में खेलों की नई पीढ़ी तैयार हो रही है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने का दम रखती है। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर खेल मंत्रालय के सचिव हरि रंजन राव, फिट इंडिया के निदेशक नदीम अहमद डार, राष्ट्रीय मैराथन चैंपियन सुनीता गोदारा, पेफी अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार उप्पल और दिल्ली विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. अनिल कुमार कलकल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहीं।