फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Only through better coordination between departments will the string of problems be solved.

Noida News: विभागों में बेहतर सांमजस्य से ही सुलझेंगे समस्याओं के तार

Wed, 18 Feb 2026 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Only through better coordination between departments will the string of problems be solved.
- उद्यमी बोले, प्रशासन समेत तमाम विभागों को समय-समय पर उद्यमियों संग करनी चाहिए बैठक
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्रदेश की आर्थिक राजधानी को दौड़ाने वाले उद्यमियों ने प्रशासन समेत तमाम विभागों से नियमित बैठक कर समस्याओं के समाधान पर विचार विमर्श का आग्रह किया है। उद्यमी इन दिनों विभागीय तालमेल नहीं होने और तमाम समस्याओं का समाधान नहीं हो पाने से परेशान हैं। बुधवार को सेक्टर-63 में आयोजित अमर उजाला संवाद में मौजूद उद्यमियों ने कहा कि वह इन दिनों जीएसटी विभाग की ओर से लगातार भेजे जा रहे पुराने बिल, अनावश्यक की जांच प्रक्रियाओं समेत इंडस्ट्रियल इलाके में ट्रैफिक अव्यवस्था व अतिक्रमण से काफी परेशान हैं।

उद्यमी राहुल भाटिया ने कहा कि विभागों के बीच यदि बेहतर तालमेल होगा तो अधिकतर समस्याओं का समाधान हो जाएगा। तालमेल नहीं होने से विद्युत निगम कहीं भी सड़कों की खोदाई कर काम करने के बाद ऐसे ही छोड़ देता है। प्राधिकरण से शिकायत करने के बाद भी उस समस्या का समाधान नहीं होता है। इसके अलावा संजय कोहली ने कहा कि उद्योग बंधुओं संग हर माह नियमित ढंग से बैठक होनी चाहिए। बैठक में डीएम, तीनों प्राधिकरणों से सीईओ समेत तमाम उच्चाधिकारी होने चाहिए जिससे सामूहिक रूप से उसका निराकरण किया जा सके। उद्यमी सुनील वर्मा ने कहा कि अक्सर गंदे पानी सप्लाई होती है। यूनीफाइड पॉलिसी को लेकर सभी उद्यमियों संग बैठक होनी चाहिए। बजट में उद्यमियों के लिए भी आयकर की दर बढ़नी चाहिए और उन्हें 10 लाख के बीमा को भी बढ़ाना चाहिए, जो लंबे समय से जस का तस है।
विज्ञापन

कोट
उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी उच्चाधिकारियों संग नियमित बैठक होनी चाहिए। - डॉ. पीयूष द्विवेदी
विभागों में तालमेल बेहतर होगा तो तमाम समस्याओं का एक ही शिकायत में समाधान हो सकेगा। विकास बंसल
यूनीफाइड पॉलिसी के नियमों के प्रति जागरूक और उसमें सुधार को लेकर उच्चाधिकारियों को बैठक करनी चाहिए। संजय जैन
जीएसटी विभाग पुराने बिल भेजना बंद करे और संदिग्ध खरीदारी में अंतिम खरीदार के बजाय पहले खरीदार पर शिकंजा कसना चाहिए। नरेश बंसल
ट्रैफिक पुलिस की ओर से काटे जा रहे चालान पर लगाम लगनी चाहिए, उद्यमियों के लिए पार्किंग की सुविधा होनी चाहिए। सीए केके अग्रवाल
गंदे पानी की सप्लाई की जगह साफ पानी मिले, इंडस्ट्रियल एरिया के ड्रेनेज सिस्टम सुधारे जाने की जरूरत है। अमित अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed