फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One thousand teachers are facing the threat of losing their jobs

Noida News: एक हजार शिक्षकों को सता रहा को नौकरी जाने का खतरा

Fri, 12 Sep 2025 12:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 12 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
One thousand teachers are facing the threat of losing their jobs
चित्रकूट। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चित्रकूट के लगभग एक हजार शिक्षकों को नौकरी जाने का खतरा सताने लगा है। ये शिक्षक टीईटी पास नहीं हैं। भर्ती के समय टीईटी जरूरी नहीं था। दो साल के अंदर इन शिक्षकाें को टीईटी पास करना होगा। अभी तक इस संबंध में कोई शासनादेश जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

1262 में से 817 प्राथमिक, 292 उच्च प्राथमिक व 153 कंपोजिट स्कूल हैं। इन स्कूलों में शिक्षा देने के लिए 3368, 1232 व 865 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों की तैनाती है। कुल 5465 में 3886 शिक्षक व 1579 अनुदेशक व शिक्षा मित्र हैं। करीब एक लाख 14 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें से लगभग एक हजार ऐसे शिक्षक हैं जो वर्ष 2010 के पहले नियुक्त हुए थे।
विज्ञापन

उसके बाद से अभी तक टीईटी पास नहीं की है। सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश जारी किया है कि बिना टीईटी पास कोई भी शिक्षक बच्चों को शिक्षा नहीं देगा। आदेश के बाद इन बिना टीईटी पास शिक्षकों को नौकरी जाने का डर लगने लगा है। जिन शिक्षकों को नौकरी के लिए पांच वर्ष से अधिक का समय है, उसको दो साल में परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा, नहीं तो नौकरी जा सकती है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद एक अप्रैल 2010 के बाद भर्ती हुए सभी शिक्षक टीईटी पास हैं। इसके पहले वाले शिक्षकों के लिए यह नियम लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश तो जारी किया है लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई कागजात नहीं आए हैं। क्या नियम रखें जाएगें, कैसे, क्या होगा। कुछ बता पाना मुश्किल है। शासनादेश आने के बाद ही सबकुछ साफ हो पाएगा।


---------
शिक्षक का शराब के नशे में सोते वीडियो वायरल
चित्रकूट। आकांक्षी ब्लाक रामनगर के प्राथमिक स्कूल देवकली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल में सो रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। गांव के कल्लूराम, धनपत सिंह, भूपत सिंह, लल्लू सिंह ने बताया कि शिक्षक हमेशा शराब के नशे में स्कूल आते हैं। बच्चों को शिक्षा नहीं देते हैं। बीएसए को शिकायतीपत्र भेजा गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मानिकपुर बीईओ मिथलेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed