{"_id":"64e25ed5311243ae78041234","slug":"one-dead-due-to-electrocution-six-scorched-noida-news-c-1-noi1096-836958-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: करंट लगने से एक की मौत, छह झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: करंट लगने से एक की मौत, छह झुलसे
विज्ञापन
संशोधित
स्ट्रीट लाइट का खंभा लगाते समय करंट लगने से एक की मौत, छह झुलसे
- सेक्टर-24 में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने के बाद हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-24 में ईएसआई अस्पताल के सामने स्ट्रीट लाइट का खंभा लगा रहे सात मजदूर हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में मूलरूप से बिहार निवासी दिलकश राजा (25) की मौत हो गई। जबकि छह अन्य झुलस गए। सभी घायलों को ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बिजली विभाग के ठेकेदार के लिए काम करते थे। वहीं बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रामयश यादव का कहना है कि स्ट्रीट लाइट के पोल लगाने से पहले विभाग को सूचना नहीं दी गई थी, न ही शटडाउन लिया गया था।
एसीपी सुशील गंगा प्रसाद ने बताया कि रविवार को शाम करीब 6:45 मिनट पर ईएसआई अस्पताल के बाहर सात लोग स्ट्रीट लाइट के खंभे लगा रहे थे। इस दौरान ऊपर से जा रही 11 हजार केवी की लाइन से स्ट्रीट लाइट का खंभा छू गया। मौके पर जोरदार धमाका हुआ। तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार समेत अन्य लोग दहशत में आ गए। हादसे में जान गंवाने वाला दिलकश फिलहाल सेक्टर नौ में रहता था। वहीं घायल मजदूरों की पहचान आदिल (19), मूसा (25), अब्दुल करीम (30), अफरोज (23), नसीर (55) और मुश्ताक (33) के रूप में हुई है।
राहगीरों से सूचना मिलते ही एसीपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। सड़क के दोनों तरफ लोग जमा हो गए। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को मौके से हटाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पहले हुए हादसे
30 जून 2023 : चिपियाना स्थित साईं गार्डन का रहने वाला 38 वर्षीय बिजली विभाग के संविदा कर्मी रवि कुमार की मौत।
29 जुलाई 2023 : ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में करंट की चपेट में आने से 80 वर्ष की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
18 मई 2023 : दादरी में काम करते समय लाइनमैन विशाल कुमार की करंट से मौत।
07 दिसंबर 2022 : सेक्टर 58 में लाइनमैन शेर सिंह की करंट लगने से मौत
24 जून 2022 : दनकौर के मुंझखेड़ा गांव में लाइनमैन अशोक की करंट लगने से मौत।