फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   one criminal injured in police encounter

Noida News: सुंदर भाटी गिरोह के सक्रिय सदस्य को मुठभेड़ में लगी गोली

Tue, 05 Aug 2025 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
one criminal injured in police encounter
फोटो:
विज्ञापन

सुंदर भाटी गिरोह के सक्रिय सदस्य को मुठभेड़ में लगी गोली

-इकोटेक वन थाना और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को किया गिरफ्तार
-आरोप के पास से एक कार, अवैध पिस्टल बरामद की, अन्य साथियों की तलाश जारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-1 थाना और स्वाट टीम ने मंगलवार को मुठभेड़ के बाद कुख्यात माफिया सुंदर भाटी गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश धर्मेंद्र के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाश के पास से एक कार और अवैध पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नॉलेज पार्क थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके ऊपर 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि मंगलवार को इकोटेक वन थाना व स्वाट टीम डिक्सन कंपनी कट के पास बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। तभी बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध कार को रोका गया, लेकिन कार सवार युवकों ने कार की रफ्तार तेज कर दी। साथ ही पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। एक ईंट भट्ठे के पास कच्ची सड़क पर गाड़ी को छोड़कर भागने लगे और फिर से फायरिंग की।
विज्ञापन

जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसकी पहचान धर्मेंद्र उर्फ डीके निवासी कामबक्शपुर डेरीन के रूप में हुई है। एडीसीपी ने बताया कि बदमाश के पास से एक कार व अवैध पिस्टल बरामद की है। वह माफिया सुंदर भाटी गिरोह का सक्रिय सदस्य हैं। साथ ही नॉलेज पार्क थाने से हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ लूट, हत्या, डकैती, गैंगस्टर जैसे 20 से अधिक मुकदमे दर्ज है। हाल ही में हमीरपुर में एक कार लूट में भी आरोपी शामिल रहा था। वहीं फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed