{"_id":"6b018f2bf26d9aa6bb017cc6","slug":"one-accused-arrested-in-connection-with-shooting-of-student-in-greater-noida-2026-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा पुलिस का एक्शन: छात्र और उसके दोस्तों पर फायरिंग करने वाला आरोपी पकड़ा, इटली मेड पिस्टल की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा पुलिस का एक्शन: छात्र और उसके दोस्तों पर फायरिंग करने वाला आरोपी पकड़ा, इटली मेड पिस्टल की बरामद
Sat, 21 Nov 2026 06:02 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 21 Nov 2026 06:02 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में छात्र पर फायरिंग के आरोपी प्रशांत नागर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है।
विज्ञापन
छात्र पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नॉलेज पार्क क्षेत्र में जीएन ग्रुप कॉलेज के सामने छात्र और उसके दोस्तों के साथ मारपीट कर फायरिंग करने के मामले में वांछित पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दनकौर क्षेत्र के अट्टा गूजरान गांव निवासी प्रशांत नागर (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से इटली मेड एक अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई ब्रेजा कार को भी सीज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 19 नवंबर को जीएन ग्रुप कॉलेज परिसर के सामने एक छात्र और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की गई थी। आरोप है कि प्रशांत ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले में पीड़ित की शिकायत पर नॉलेज पार्क कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
प्राथमिकी के अनुसार एमनाबाद गांव निवासी केशव जीएन ग्रुप कॉलेज में बीए एलएलबी चतुर्थ वर्ष के छात्र हैं। उनकी घटना वाले दिन सुबह साथ पढ़ने वाले विशू भाटी से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि दोपहर करीब ढाई बजे विशू अपने साथी आयुष भाटी, सागर और प्रशांत के साथ कॉलेज के सामने पहुंचा था। वहां केशव और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की गई। इस दौरान फायरिंग भी की गई थी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि गोपनीय सूचना के आधार पर प्रशांत नागर को सफीपुर सर्विस रोड से लॉयड की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से पिस्टल. तीन कारतूस, ब्रेजा कार बरामद की है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में दनकौर थाने में लूट और चोरी की संपत्ति रखने के आरोप में भी मुकदमा दर्ज हुआ था। अब नॉलेज पार्क थाने में दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी शामिल हैं। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
