Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   On what grounds are maintenance charges being increased when facilities are not being improved?

Noida News: जब सुविधाएं नहीं बढ़ रहीं तो मेंटेनेंस शुल्क किस आधार पर बढ़ा रहे

Sun, 22 Nov 2026 09:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
On what grounds are maintenance charges being increased when facilities are not being improved?
ग्रेटर नोएडा वेस्ट ​स्थित इकोविलेज एक सोसाइटी में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर जलूस निकालते न
मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने पर इकोविलेज-1 के निवासियों ने निकाला मार्च
विज्ञापन

सफाई और रखरखाव की व्यवस्था पर उठाए सवाल
नंबर गेम- 7000 परिवारों पर पड़ेगा आर्थिक बोझ


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी में रखरखाव शुल्क बढ़ाने पर निवासियों ने रविवार को मार्च निकालकर विरोध जताया। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी में सफाई, रखरखाव और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार नहीं हो रहा है लेकिन प्रबंधन लगातार शुल्क बढ़ा रहा है। हाल ही में मेंटेनेंस शुल्क में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि करने से लगभग 7000 परिवारों में नाराजगी है। निवासियों का सवाल है कि जब सुविधाओं का स्तर नहीं सुधर रहा तो अतिरिक्त शुल्क किस आधार पर वसूला जा रहा है?

निवासी संजय और राकेश ने बताया कि सोसाइटी में सफाई व्यवस्था, रखरखाव और अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं। इसके बावजूद वाईजी फैसिलिटी प्रबंधन की ओर से शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया गया है। लोगों का कहना है कि हर महीने मेंटेनेंस के नाम पर बड़ी रकम वसूली जाती है। ऐसे में प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि वह सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करे और खर्चों का पूरा हिसाब भी निवासियों के सामने रखे।
विज्ञापन


निवासी सुषमा ने कहा कि यदि प्रबंधन को सोसाइटी के संचालन में आर्थिक नुकसान हो रहा है तो उसे एपेक्स कोर्ट कमेटी के सामने पूरा वित्तीय विवरण रखना चाहिए। पिछले साढ़े तीन महीनों में करीब तीन करोड़ रुपये की अतिरिक्त वसूली का दावा किया जा रहा है लेकिन इसका पारदर्शी हिसाब निवासियों को नहीं दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना अधिकृत मंजूरी और वित्तीय जानकारी साझा किए बार-बार मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले ही हो चुकी 40 प्रतिशत शुल्क में वृद्धि
निवासियों ने बताया कि इससे पहले एक जून 2026 से करीब 40 प्रतिशत शुल्क वृद्धि की गई थी। इसके विरोध में निवासियों ने 35 दिनों तक धरना दिया था। इसके बाद 25 सितंबर से पुरानी दरें बहाल की गईं। अब दोबारा करीब 25 प्रतिशत वृद्धि होने से विवाद फिर गहरा गया है। निवासियों की मांग है कि बढ़ा हुआ शुल्क वापस लिया जाए और सफाई, सुरक्षा तथा रखरखाव पर होने वाले खर्च का पूरा ब्योरा सार्वजनिक किया जाए। वरना अब बड़ा प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed